{"_id":"672524827659492c2903ed64","slug":"fire-broke-out-at-six-places-due-to-fireworks-on-diwali-loss-worth-lakhs-rewari-news-c-198-1-rew1001-211160-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिवाली पर आतिशबाजी से छह जगह लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिवाली पर आतिशबाजी से छह जगह लगी आग, लाखों का नुकसान
Sat, 02 Nov 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 02 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के आनंद नगर में एक दुकान के उपर रखे कबाड़ में लगी आग। स्रोत: वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। दिवाली में जिले में जमकर आतिशबाजी हुई। वीरवार की रात शहर के आजाद चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और बीएमजी मॉल के समीप मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर समेत छह गांवों में कड़बी और ईंधन में आग लग गई। इससे लाखाें रुपये का सामान जल गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
शहर के आजाद चौक निवासी अनिल सैनी ने आनंद नगर में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान की है। रात करीब दस बजे पटाखे की चिंगारी से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के घरों के लोग सड़कों पर आ गए। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। बताया जाता है कि दुकान के पीछे कबाड़ का सामान था। पटाखों की चिंगारी से कबाड़ में आग लग गई। आग की लपटें दुकान में चली गईं।
वहीं शहर के बीएमजी माल के समीप नगर परिषद के डंपिंग प्वाइंट (एमआरएफ सेंटर) में भी रात करीब 11 बजे पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। यहां पूरा इलाका घनी आबादी वाला है। आग की लपटें देखकर दहशत फैल गई। सूचना दमकल केंद्र को दी गई। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
इंसेट
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुचारा और ईंधन में लगी आग
दिवाली की रात ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पटाखों के कारण आग लगने की घटनाएं हुईं। गांव प्राणपुरा में पहाड़ के उपर, दड़ौली फतेहपुरी में, झज्जर पुल के पास, लिसान में, दखोरा में, पटौदी रोड पर नया गांव व जौनावास आदि गांवों में पशुचारे और ईंधन में पटाखों की चिंगारी से आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण लाखों रुपये का पशुचारा आग की भेंट चढ़ गया।
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
दिवाली की रात कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। जहां-जहां आग लगने की सूचना मिली थी, वहां आग बुझाई गई। जिले में कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई है। लोगों से अपील है कि पटाखे खुले स्थान पर जाकर चलाएं जहां पर किसी भी प्रकार की कोई हानि न हो।- मामचंद शर्मा, दमकल अधिकारी