फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Finally our government is being formed: Rao Inderjit

आखिरकार हमारी सरकार बन रही है : राव इंद्रजीत

Tue, 04 Jun 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 04 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Finally our government is being formed: Rao Inderjit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गुुरुग्राम संसदीय से जीत दर्ज कराने के बाद भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने गांव रामापुरा स्थित अपने आवास पर समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा दिल नहीं मान रहा था कि हम 400 पार जाएंगे लेकिन आखिर हमारी सरकार बन रही है। हमारे बगल वाले हलके में चौधरी धर्मबीर सिंह चारों विधानसभा में हार रहे थे लेकिन मेरे जाने के बाद वहां हमारे लोगों ने भरपूर साथ दिया। धर्मबीर की खुद की बिरादरी के लोगों ने वोट नहीं दिया। लेकिन हमारे चारों हलके के लोगों ने उन्हें जीता दिया।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है। हो सकता है कि समय से पहले हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो। खुद की बेटी आरती राव को लेकर कहा कि आरती राव को इस बार चुनाव जरूर लड़ाएंगे। कार्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी गई है।
विज्ञापन


राव इंद्रजीत ने कहा प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रेवाड़ी की 10 घंटे बिजली काटी गई। बिजली सरप्लस होने के बावजूद कट लगाए गए। मूलभूत जुड़े हुए कार्य में बाधा डाली गई। जोकि बिल्कुल उचित नहीं है। अब सामने आएगा कि अगला प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। 5 साल में जो हिस्सा दक्षिणी हरियाणा का होना चाहिए, अभी तक नजर नहीं आया है। अगर मेरे समर्पित कार्यकर्ता नहीं होते तो जीत भी नहीं मिलती। इसके लिए कार्यकर्ताओं का दिल से शुक्रिया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed