फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Final voter list of Rewari Municipal Council and Dharuhera Municipality published

Rewari News: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

Fri, 27 Mar 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Final voter list of Rewari Municipal Council and Dharuhera Municipality published
नगर परिषद रेवाड़ी का कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। शुक्रवार 27 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। अब सूची फाइनल होने के बाद जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित हो सकते हैं और अप्रैल के आखिर तक चुनाव संपन्न कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक सात निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका भी शामिल है। यह मतदाता सूची विधानसभा चुनाव-2024 के आंकड़ों से तैयार की गई है। वार्डबंदी पहली बार परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के अनुसार आबादी के आंकड़ों से की गई है।
विज्ञापन

जनवरी में चेयरमैन की आरक्षण प्रक्रिया पंचकूला में पूरी हुई थी जिसमें रेवाड़ी एससी महिला और धारूहेड़ा सामान्य के खाते में गया था। रेवाड़ी शहर की आबादी 1.83 लाख थी। 9 साल बाद अब करीब 2.50 लाख के पार हो चुकी है लेकिन पीपीपी के नए आंकड़ों में यह घटकर 1.62 लाख ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

रेवाड़ी के 32 वार्डों और धारूहेड़ा के 18 वार्डों में होंगे चुनाव
इस बार रेवाड़ी नगर परिषद के 32 वार्डों और धारूहेड़ा नगर पालिका के 18 वार्डों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले रेवाड़ी में 31 और धारूहेड़ा में 17 वार्ड थे। रेवाडी और धारूहेड़ा में एक-एक वार्ड बढ़ाया गया है। अलग से जिला बनने के बाद वर्ष 1994 में रेवाड़ी को नगर पालिका से नगर परिषद बनाया गया था। जुलाई 1995 में रेवाड़ी नगर परिषद के पहली बार चुनाव हुए। चुनाव की घोषणा के समय 22 वार्ड पर चुनाव होने की घोषणा की गई लेकिन बाद में 24 वार्ड के चुनाव कराए गए थे। 30 सालों में 8 वार्ड बढ़े हैं। अब चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होंगी और संबंधित निकायों में चुनावी गर्माहट देखने को मिलेगी।

-----------------

वार्ड नंबर : मतदाता---पुरूष--- महिला
वार्ड 1: 4228--2175--2051
वार्ड 2: 3020---1582---1538
वार्ड 3 --3387 --1700-- 1687
वार्ड 4--4610-- 2384 --2226
वार्ड 5--3968 --2031-- 1937
वार्ड6--2258 --1156-- 1102
वार्ड 7--3886 --1993 --1893
वार्ड 8--3677-- 1903-- 1774
वार्ड9--5183---2774---2409
वार्ड 10-- 3384--1728-- 1656
वार्ड11--3809-- 1937-- 1871
वार्ड 12---3137 --1623-- 1514
वार्ड13---1718 --910-- 808
वार्ड14--3602-- 1847 --1755
वार्ड15--5729 --2863-- 2866
वार्ड 16--2280 --1174-- 1106
वार्ड17---4563 --2305 --2258
वार्ड18--4096 --2150 --1946
वार्ड19--3708 --1849 --1859
वार्ड20--5157 --2647-- 2510
वार्ड21--5062---2615--2447
वार्ड22--3400 --1788-- 1612
वार्ड23-2969--1565--1404
वार्ड 24--4015-- 2066-- 1948
वार्ड25--4946 --2486 --2460
वार्ड 26--3069 --1507 --1562
वार्ड27--3239--1676-- 1563
वार्ड28--2563--1345 --1218
वार्ड29--1301 --662-- 639
वार्ड30--2552-- 1308--1244
वार्ड31--3679-- 1878-- 1801
वार्ड 32 --2962 --1515 --1447
---------

वर्जन

पहले लोगों की आपत्तियां मांगी थीं। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। रेवाड़ी नगर परिषद में आगे चुनाव होने हैं। -अरुण नांदल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article