{"_id":"639b4e5bf6df1112a538eda0","slug":"fighting-with-the-city-council-team-that-went-to-remove-encroachment-in-gokal-gate-market-rewari-news-rtk6664896140","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गोकल गेट बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद टीम के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गोकल गेट बाजार में अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद टीम के साथ मारपीट
विज्ञापन
नगर परिषद कर्मचारियों से उलझते दुकानदार।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर में वीरवार को नगर परिषद की ओर से पांच दिन पूर्व दुकानों को आगे खींची गई पीली पट्टी के बाहर किए जाने वाले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया, जिसका दुकानदारों ने जमकर विरोध किया। गोकलगेट बाजार में कुछ दुकानदारों ने नगर परिषद के एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की, लेकिन भारी पुलिस की मौजूदगी में दुकानदारों को शांत कर दिया गया। नप की इस कार्रवाई 60 से अधिक दुकानदारों का भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान भाड़ावास गेट से लेकर गोकल गेट के बाजार में चलाया गया। कर्मचारी के साथ मारपीट का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि नप के अधिकारी ही इसे सामान्य विरोध बता रहे हैं।
दोपहर करीब 3 बजे नगर परिषद की टीम कार्यालय से रवाना हुई। टीम में 20 से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी शामिल रहे। 3 ट्रैक्टर और जेसीबी साथ लेकर निकली टीम ने एवरेस्ट सिनेमा के सामने सबसे पहले एक दुकानदार द्वारा पीली पट्टी के बाहर रखा सामान जब्त किया। इसके बाद नगर परिषद की टीम मुख्य बाजार में मोती चौक व गोकल गेट बाजार पहुंची। यहां दुकानदारों के अलावा बाहर सड़क के बीच कपड़ों का फड़ लगाने वाले लोगों ने नगर परिषद की टीम का विरोध किया। लेकिन नगर परिषद के कर्मचारी जब सामान को ट्रैक्टर-ट्राली में लादने लगे तो एक दुकानदार ने कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हो गया। इसकी सूचना के बाद भारी पुलिस बल को बुलाया गया। इसके बाद दुकानदारों को शांत कराया गया।
हाउस की बैठक में डीसी के सामने उठा था अतिक्रमण का मुद्दा
5 दिसंबर को हुई हाउस की बैठक में भी शहर में अतिक्रमण का मुद्दा डीसी के सामने भी उठा था। इसमें सभी पार्षदों व डीसी ने चिंता व्यक्त करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने की रूपरेखा तैनार की थी।
विज्ञापन
दुकानों के आगे लगाई गई थी पीली पट्टी
5 दिन पहले नगर परिषद की तरफ से बाजार में अतिक्रमण को रोकने के लिए नया प्रयोग करते हुए दुकानों के आगे पीली पट्टी डालकर उनकी हद तय कर दी थी। साथ ही मुनादी कराई गई थी कि अगर पीली पट्टी से आगे किसी का सामान रखा मिला तो सामान जब्त करने के साथ ही चालान और एफआईआर भी कराई जाएगी। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी बाज नहीं आए, जिसके बाद नगर परिषद ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
--
लोग बोले : अतिक्रमण से निकला मुश्किल
शहर में दुकानों के आगे पीली पट्टी बनाई गई है। इसके बाद भी दुकानदार सड़क पर सामान रख रहे हैं। इससे पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज होने चाहिए।
-दयाराम कसाना
--
शहर के अतिक्रमण की भरमार है। खुली सड़कों को गली का रूप दे दिया है। वाहनों की तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सबसे बुरा हाल गोकल गेट बाजार व मोतीचौक बाजार है।
-राहुल शर्मा
वर्जन
नप की ओर से पीली पट्टी के बाहर रखे सामान को जब्त किया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया। लेकिन इस तरह के अभियान के दौरान विरोध होना आम बात है। शहर को अतिक्रमण मुक्त कराएंगे।
-प्रवीण कुमार, सचिव नगर परिषद