फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fight between two parties, case registered

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, मामला दर्ज

Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties, case registered
खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। मारपीट की घटना 23 मई की है और पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि 23 मई की शाम को आंधी के दौरान वह अपनी दोहती के साथ छत पर जाली ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी की छत से एक चारपाई उड़कर उन पर आ गिरी। उन्होंने एतराज किया तो पड़ोसी परिवार के लोग महिलाओं सहित घर में घुस आए और हमला कर दिया। लाठी, डंडों व राड से हमला करने पर वह घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि 23 मई की शाम को उनके पड़ोसी घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। मारपीट में उनके परिवार के कई लोगों को चोट लग गई। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed