फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fifth accused of stealing liquor from contract arrested

Rewari News: ठेके से शराब चोरी करने का पांचवा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fifth accused of stealing liquor from contract arrested
खोल। खोल थाना पुलिस ने शराब ठेके से शराब चोरी करने के मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव गुवारका निवासी साजिद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव मामडिया आसमपुर निवासी संजीव कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांव कढू में शराब का ठेका ले रखा था। 31 दिसंबर 2019 की रात को उसका सेल्समैन शराब के ठेके के बगल में सो रहा था। जो रात के समय कुछ अज्ञात व्यक्ति बोलेरो कैंपर गाड़ी लेकर आए व ठेके का ताला तोड़कर ठेके में रखी शराब व कैमरे को चोरी करके ले गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में चार आरोपी अजरुद्दीन, राहुल, उस्मान व मुनफैद उर्फ मुन्ना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed