फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Festive season has a deep impact on the auto mobile and utensils industry, sales increased

त्योहारी सीजन का ऑटो मोबाइल व बर्तन उद्योग पर गहरा असर, बिक्री बढ़ी

Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Festive season has a deep impact on the auto mobile and utensils industry, sales increased
शहर में नवरात्र और त्योहारी सीजन बाजार में इस बार धूम मचा रहा है। ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं। शहर में संचालित वाहन एजेंसियों और बड़े शोरूमों में ग्राहक पहुंच रहे हैं और खरीदारी हो रही है। अधिकांश व्यापारियों का कहना है कि कोरोना का डर अब लोगों के मन में नहीं रहा। ग्राहक अब युवा हो गया है उनका इसके पीछे का मत युवाओं की पसंद से अभिभावकों का गाड़ी खरीदना और आधुनिक फीचर वाले वाहन खरीदना है।
विज्ञापन

नवरात्र से त्योहारी सीजन शुरू होने के बाद से शुभ मुहूर्त के अनुसार खरीदारी की जा रही है। वाहनों पर त्योहारी सीजन पर खरीदारी पर विशेष उपहार दिए जाते हैं। अलग-अलग कंपनियों की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए धनतेरस, दीपावली पर विशेष छूट दी जाती है।
विज्ञापन

कोरोना काल व्यापार के लिए बुरा वक्त था, जो गुजर गया
कोरोना काल व्यापार के लिए बुरा वक्त था, जो गुजर गया है। इस समय की सोच लोग अब पीछे छोड़कर आगे बढ़ गए हैं। त्योहारों के सीजन में ग्राहकी बढ़ी है। रोजाना 30 - 32 वाहनों की हम डिलीवरी दे रहे हैं। कोराना काल में मांग और कंपनी की ओर से आपूर्ति में परेशानी आई थी मगर अब ऐसा नहीं है। स्कॉर्पियो और बोलेरो जैसी गाड़ियां आज भी मांग में हैं। निश्चित तौर पर ग्राहकी बढ़ने से अर्थ व्यवस्था पर असर पड़ेगा। 72 फीसदी तक बाजार में बढ़ोतरी हुई है। अब लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए नई कार खरीद रहे हैं। महिंद्रा अपने वाहनों में आधुनिक फीचर के साथ सुरक्षा खूबियां दे रही है, जिसकी वजह से ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हितेश, महाप्रबंधक, दीवान व्हील।
ग्राहकों के विश्वास ने बढ़ाई दुकानदारी
नवरात्र शुरू होने के साथ ही मारुति लोगों के विश्वास की वजह से आगे बढ़ रही है। कोरोना काल से सभी वाहन कंपनियों को नुकसान हुआ मगर अब स्थिति बदली है। त्योहारी सीजन में बुकिंग को जल्द पूरा किया जा रहा है। मांग बढ़ी है। बाजार में हमारा 60 फीसदी दबदबा है। यह सच है कि वाहन पर कंपनी की लागत वक्त के साथ बढ़ी है मगर हम लोगों की मांग को जल्द पूरा करा रहे हैं। मारुति के पास ग्राहकों के बजट के अनुरूप 3 लाख से 20 लाख रुपये तक आधुनिक फीचर और सुरक्षा वाली वाहनों के रेंज उपलब्ध है।
- हितेश, डिंको मारुति।
अपने नजदीकी व्यापारी पर करें विश्वास
शहर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। लोग बर्तनों के साथ, कपड़े, फर्नीचर, घरेलू इस्तेमाल की इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं। बर्तन भी हर घर की जरूरत है। कोविड ने माहौल बदल दिया। है। दीवाली तक खरीददारी लगातार बढ़ेगी। हम गृह सज्जा, रसोई और होटल व्यवसाय से भी जुड़े हैं। धनतेरस को लेकर विशेष तैयारी की है। कंपनियों ने नए उत्पाद बाजार में भेजे हैं। मेरा आग्रह है कि ग्राहक अपने नजदीकी व्यापारी पर विश्वास करे और इंटरनेट पर कम दाम का सामान न खरीदें, आपके साथ धोखा हो सकता है। नवरात्र में नए गृह प्रवेश, शादी व अन्य समारोह में बर्तन खरीद अधिक होती है। अच्छी शुरूआत हुई है व इस सीजन बढ़िया काम चलने की उम्मीद है।

- राहुल, प्रहलाद भगत बर्तन।
किसान खरीद रहा सम्मान का प्रतीक ट्रैक्टर
कोरोना ने किसानों की सोच बदल दी है। त्योहारी सीजन में ग्राहक ट्रैक्टर की खरीद कर रहे हैं। हम विश्व का नंबर 1 जापान की कंपनी का ट्रैक्टर कूबोटा बेच रहे हैं। यह दो लीटर में एक एकड़ भूमि की जुताई कर देता है। इसका रख रखाव खर्च बहुत कम है। हमारी अनुभवी तकनीकी टीम यहां किसानों को अपनी सेवाएं दे रही है। आज छोटी जोत वाला किसान भी अपने सम्मान के प्रतीक ट्रैक्टर को रखता है। यह रॉयल होने की निशानी हो गया है। हमारे ट्रैक्टर की कीमत 8 लाख रुपये से अधिक है। अधिकांश ट्रैक्टर की फाइनेंस कंपनी की ओर से दिए गए ऋण से खरीद हो रही है। इसमें आधुनिक तकनीकी, सुरक्षा फीचर के साथ ट्रैक्टर चालक और मालिक दोनों की जीवन की सुरक्षा भी बीमा से सुरक्षित रहती है। - वीरेंद्र, आराध्या ट्रैक्टर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed