फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fencer Aryan Yadav selected for the International Glory Award.

Rewari News: इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड के लिए फेंसिंग खिलाड़ी आर्यन यादव का चयन

Mon, 22 Jun 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Fencer Aryan Yadav selected for the International Glory Award.
आर्यन यादव
रेवाड़ी। जिले के प्रतिभाशाली फेंसिंग खिलाड़ी बास बिटोड़ी निवासी आर्यन यादव का चयन प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड 2026 के लिए किया गया है। यह सम्मान उन्हें एशियन कैडेट कप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने के लिए प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

आर्यन यादव वर्तमान में स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जहां वे अपनी फेंसिंग प्रतिभा को और निखारने के साथ-साथ आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड का समारोह 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवगन आर्यन यादव को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर देशभर की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता अवीश कुमार, माता पूनम तथा ग्रामवासियों को दिया है। आर्यन के चयन की खबर से ग्राम में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed