{"_id":"65ad65130f3c581265056e66","slug":"females-carry-out-the-kalash-yatra-rewari-news-c-198-1-rew1001-8843-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
Mon, 22 Jan 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एलिगेंट सिटी में नए मंदिर के उद्घाटन समारोह के उपलक्ष में रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 550 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।
अयोध्या में रामलला मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन ही 22 जनवरी को एलिगेंट सिटी में भव्य लक्ष्मी नारायण मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है। पूर्ण रूप से राजस्थान के शिल्पकार एवं लाल पत्थर से बनाए गए। इस मंदिर में श्रद्धालु आज शाम से दर्शन कर सकेंगे। इसी क्रम में कलश यात्रा निकाली गई। हवन के साथ ही मूर्तियों के लिए पूजा अर्चना की गई। सोमवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
आयोजन के लिए जानकारी देते हुए रिपु दमन गुप्ता ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रविवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। नए मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण भगवान के अलावा शिव परिवार , गणेश की प्रतिमा, राम सीता, दुर्गा देवी की प्रतिमा के साथ कई देवी देवताओं की प्रतिमाएं लगाई गई है उन्होंने बताया कि मंदिर का काम पूरा कर लिया गया है।