{"_id":"6a99c11f02165f86510f276a","slug":"female-students-sensitized-to-entrepreneurship-and-startup-opportunities-rewari-news-c-198-1-fth1001-244795-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसरों पर छात्राओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसरों पर छात्राओं को किया जागरूक
Fri, 04 Sep 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
उद्यमिता दिवस पर व्याख्यान में मौजूद महाविद्यालय की छात्राएं व शिक्षक।स्रोत: कॉलेज
बावल। स्थानीय राजकीय महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से उद्यमिता दिवस पर ‘भारत में उद्यमिता और स्टार्टअप के अवसर एवं चुनौतियां’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रो. तेज सिंह ने कहा कि उद्यमिता रोजगार सृजन और देश के आर्थिक विकास का मुख्य साधन है।
उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने नवीन विचारों को व्यवसाय का रूप देना चाहिए। उन्होंने डिजिटल तकनीक, ऑनलाइन व्यापार, वित्तीय तकनीक, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में स्टार्टअप की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने सफल भारतीय उद्यमियों के उदाहरण देते हुए बताया कि सफल व्यवसाय के लिए नवीन विचार के साथ उचित योजना, बाजार की समझ, वित्तीय प्रबंधन, जोखिम उठाने की क्षमता, टीम भावना और निरंतर प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन
व्याख्यान के दौरान पूंजी की कमी, बाजार में प्रतिस्पर्धा, व्यावसायिक ज्ञान का अभाव, तकनीकी बदलाव, कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता और व्यवसाय को लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. महेश कुमार, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. पूनम, डॉ. भावना, सहायक प्रोफेसर राजेश बंसल, सिमरन मौजूद रहीं।