{"_id":"6a8ddfb1b9e078ccec0ffd27","slug":"female-students-made-rakhis-for-soldiers-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244259-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जवानों के लिए छात्राओं ने बनाई राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जवानों के लिए छात्राओं ने बनाई राखियां
विज्ञापन
विद्यालय की छात्राओं ने वीर जवानों के लिए बनाई राखियां। स्त्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। शहीद दीन दयाल सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी की छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए आकर्षक राखियां बनाई हैं। इन राखियों को कुरियर के माध्यम से सैनिकों तक भेजा जाएगा। राखी निर्माण में छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, सजावटी और घरेलू सामग्री का प्रयोग किया।
प्रधानाचार्य डॉ. नम्रता सचदेवा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के साथ रक्षा, विश्वास, कर्तव्य और सम्मान की भावना का प्रतीक है।
सीमाओं पर तैनात सैनिक देश के सच्चे रक्षक हैं। उन्हें राखी भेजना वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और अपनत्व की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की ओर से तैयार रक्षा सूत्र देश की बेटियों का प्रेम और सम्मान जवानों तक पहुंचाएंगे। इस दौरान छात्राओं ने राखियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सम्मान का संदेश दिया।
इस अवसर पर सुषमा शर्मा, सुवर्ता, संगीता सैनी, मुक्ता, रीना, ललिता, नीतू, विनोद रानी, मधु और एकता सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।