{"_id":"6a84c2036e4876d8d4099e4b","slug":"female-students-excelled-in-the-poster-and-cartoon-making-competition-rewari-news-c-198-1-fth1001-243817-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पोस्टर और कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पोस्टर और कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य विन
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में मंगलवार को जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग एवं कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ततारपुर गांव इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय की छात्राओं ने दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में छात्रा देविका और कार्टून मेकिंग में रूबी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दोनों छात्राओं ने पीजीटी फाइन आर्ट मंजीत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारी की थी। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य विनोद मेहता ने विजेता छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं और मार्गदर्शक अध्यापक को बधाई देते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है।
प्राचार्य ने पीजीटी फाइन आर्ट मंजीत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अध्यापकों के समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत से ऐसी उपलब्धियां हासिल होती हैं। इस अवसर पर नरेंद्र, पूनम यादव, बिजेंद्र सिंह, रवि वत्स, सुदेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।