फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Female midwife involved in fetal sex screening gang arrested

भ्रूण लिंग जांच गिरोह में शामिल दाई गिरफ्तार

Mon, 06 Sep 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Female midwife involved in fetal sex screening gang arrested
रेवाड़ी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को भ्रूण लिंग जांच गिरोह में शामिल महिला दाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के मोहल्ला ब्रह्मपुरी ढुकरान दादरी निवासी सुनिता के रूप में हुई है। गिरोह में शामिल एक महिला दलाल सहित कुल 2 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र यादव को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक महिला दलाल भ्रूण लिंग जांच कराने वाले गिरोह में शामिल है। सूचना मिलने के बाद डिकॉय (नकली ) मरीज तैयार किया गया। महिला दलाल ने डिकॉय मरीज को बीते शुक्रवार सुबह तिजारा बुला लिया। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम तैयार करके उनके भेज दिया गया। महिला दलाल ने डिकॉय को टपूकड़ा, भिवाड़ी व तावडू तक घूमाया और इसके बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद व गौतम बुद्ध नगर तक ले गई। टीम लगातार उनका पीछा करती रही। सारी जगहों पर डिकॉय को घुमाकर दलाल उसे धारूहेड़ा ले आई। रास्ते भर महिला दलाल किसी व्यक्ति से अल्ट्रासाउंड को लेकर बातचीत करती रही। इस बात की जानकारी मिलने पर पीछा कर रही टीम ने महिला दलाल सुषमा व हवा सिंह को धारूहेड़ा में पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed