फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Female councilor upset after seeing lock on deputy head's room

Rewari News: उपप्रधान के कमरे में बैठने के लिए महिला पार्षदों ने किया हंगामा

Sat, 23 Sep 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 23 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Female councilor upset after seeing lock on deputy head's room
रेवाड़ी। नगर परिषद में चेयरपर्सन व पार्षदों के बीच चली आ रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। कभी हाउस की बैठक नहीं बुलाने को लेकर तो कभी उपप्रधान के कमरे में बैठने को लेकर पार्षदों में विवाद हो रहा है। शुक्रवार को भी वाइस चेयरमैन के कमरे में बैठने को लेकर कुछ महिला पार्षदों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

महिला पार्षदों का आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे महिला पार्षद उप प्रधान के कमरे में बैठने के लिए आए थे। जैसे ही वह कमरे में जाने लगीं तो नप के एक कर्मचारी ने कमरे पर ताला लगा दिया। इसके बाद पार्षदों ने उप प्रधान व चेयरपर्सन पति को फोन किया तो उन्होंने कहा कि जल्द खुलवा रहे हैं। पार्षदों का आरोप है कि ताला जानबूझ कर लगवाया गया है। आरोप है कि वह करीब तीन घंटे उपप्रधान के कमरे के बाहर खड़े रहीं। इसके बाद महिला पार्षदों ने डीएमसी से मुलाकात कर कमरे पर ताला लगाने की शिकायत की। इस पर डीएमसी ने कमरे का ताला खुलवाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्षद सरिता सैनी, रंजना भारद्वाज, सुचित्रा चांदना, प्रवीण चौधरी व नीरज कुमार सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे। दूसरी ओर चेयरपर्सन के पति ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी ही नहीं है। अगर पार्षदों ही था तो चेयरपर्सन का कमरा खुला था वहां बैठक सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed