फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers will reach Kheda border by taking soil and water from the fields

खेतों से मिट्टी और पानी लेकर खेड़ा बॉर्डर पहुंचेंगे किसान

Sun, 08 Aug 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmers will reach Kheda border by taking soil and water from the fields
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जिले में कांवड़ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके तहत किसान अपने खेतों से मिट्टी व पानी लेकर 15 अगस्त को खेड़ा बॉर्डर पहुंचेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को मॉडल टाउन स्थित स्वराज इंडिया पार्टी के कार्यालय में जय किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं व स्वराज साथियों की बैठक हुई। अध्यक्षता जगमाल सिंह पूर्व सरपंच लोधाणा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान जय किसान आंदोलन के संयोजक धर्मपाल सिंह यादव नंबरदार फतेहपुरी, संयुक्त किसान मोर्चा रेवाड़ी की समन्वय समिति के सदस्य अभय सिंह फिदेड़ी ने किसानों की समस्याओं एवं किसान आंदोलन के संदर्भ में जानकारी दी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के बारे में चर्चा हुई। इस स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कांवड़ तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें जिला रेवाड़ी से किसान अपने गांव घर और खेतों से मिट्टी और पानी लेकर चलेंगे तथा 15 अगस्त के दिन शाहजहांपुर खेड़ा बार्डर पर किसान स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे। इस यात्रा में सभी किसान संगठनों के साथी शामिल होंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कारपोरेट भगाओ खेती बचाओ के तहत नेहरू पार्क रेवाड़ी में एकत्र होकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जलभराव से खराब हो रही फसलों का मिले मुआवजा
बैठक में मांग की गई कि बारिश से हुए जलभराव के कारण नष्ट हुई फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाए। इसके लिए तुरंत विशेष गिरदावरी के आदेश दिए जाएं। महंगाई के मुद्दे विशेष रूप से बढ़ते हुए खाद्य पदार्थों एवं पेट्रोल डीजल के दामों पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए। पिछली फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रभावित किसानों की बकाया मुआवजा राशि किसानों के खातों में डाली जाए। सरकार द्वारा प्रायोजित परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होना, सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। जिसके कारण प्रत्येक योग्य युवा असमंजस व उदासीन है। बैठक में राव रतन सिंह, सुरेंद्र सिंह व सुशील कुमार गांव गढ़ी, बलवंत सिंह लोधाणा, मास्टर धर्म सिंह बोहतवास, धर्म सिंह राजपुरा, मास्टर महेंद्र सिंह डूगंरवास, पृथ्वी सिंह बालियर खुर्द, सतपाल मिलकपुर, राजपाल मूंडिया खेड़ा, अनिल कुमार व लक्ष्मण सिंह रेवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed