फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers will not return home till the agriculture law is not repealed

कृषि कानून रद्द होने तक घर नहीं लौटेंगे किसान

Fri, 25 Jun 2021 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not return home till the agriculture law is not repealed
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन 193वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर एक बार फिर से किसानों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन धरनास्थल पर किसानों के जत्थे पहुुंचे। लंबे समय बाद खेड़ा बॉर्डर पर किसानों की चहल-पहल दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा समूह चर्चा में किसानों ने कहा कि कृषि के तीनों काले कानूनों को रद्द होने तक किसान घर वापस नहीं लौटेंगे। बता दें कि दिल्ली कूच करते समय हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के किसानों को दिल्ली-जयपुर स्थित खेड़ा बॉर्डर पर रोक दिया था। उसके बाद से राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों के किसानों से यहीं पर अपना पड़ाव डाल दिया। किसानों के पड़ाव के साथ ही आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने भी आंदोलित किसानों के साथ आ गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी बलबीर, रामकिशन महलावत व रणजीत राजू ने कहा कि देश की तानाशाह सरकार की जिद के कारण देशभर के किसान 44 डिग्री तापमान में भी सड़कों पर जीवनयापन कर रहा है। जिस देश का अन्नदाता सड़कों पर जीवन व्यतीत कर रहा हो, वहां का नागरिक कैसे खुशहाल जीवन जी सकता है। लेकिन केंद्र की तानाशाही सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा प्रदेश की सरकारें किसानों के आंदोलन को किसी न किसी बहाने बदनाम करने की कोशिश कर रही है। लेकिन किसान अनुशासित ठग से आंदोलन को चला रहे हैं। केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द करने पर विचार नहीं कर रही है, बल्कि आंदोलन को खराब करने के लिए लोगों को आपस में लड़ाने का प्रयास कर रही है। तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। इसलिए केंद्र सरकार को बिना समय गवाए रद्द कर देना चाहिए। इस अवसर पर रामकिशन महलावत, राजाराम मील, ईश्वर महलावत, अमरा राम व नवीन कुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed