{"_id":"6432f97019edfabab80ebf5f","slug":"farmers-will-get-summer-moong-seeds-on-subsidy-rewari-news-c-17-1-118304-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: किसानों को अनुदान पर मिलेगा समर मूंग का बीज, यहां करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: किसानों को अनुदान पर मिलेगा समर मूंग का बीज, यहां करें आवेदन
Sun, 09 Apr 2023 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सरकार द्वारा दालों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एकड़ क्षेत्र में समर मूंग की खेती के लिए किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों के माध्यम से बीज वितरित किया जाएगा। इच्छुक किसान समर मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए 10 अप्रैल तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाएं।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि किसानों को समर मूंग के बीज की 25 प्रतशित कीमत अदा करनी होगी तथा 75 प्रतिशत कीमत हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा संबंधित कृषि उप निदेशकों से ली जाएगी। सरकार के निर्णय अनुसार इस योजना की निगरानी उपायुक्त द्वारा की जाएगी। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में दालों को बढ़ावा देने के लिए समर मूंग के बीज का वितरण किया जाएगा। समर मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पंजीकरण के लिए 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। एक किसान तीन एकड़ के लिए केवल 30 किलोग्राम बीज खरीद सकता है। पंजीकरण के लिए किसान को एक पहचान पत्र, आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र अथवा किसान कार्ड अनिवार्य है।