फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers took information related to natural farming

Rewari News: किसानों ने ली प्राकृतिक खेती से जुड़ी जानकारी

Sat, 21 Feb 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers took information related to natural farming
शिविर में जानकारी लेते किसान। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (हमेटी) जींद की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन माॅडल टाउन में किया गया। इसमें 55 किसानों ने प्राकृतिक खेती की तकनीक की जानकारी ली।
आयोजक डॉ. जोगिंद्र सिंह यादव रहे। कृषि विभाग से खंड कृषि अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने प्राकृतिक खेती की उपयोगिता बताई। किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन

डॉ. जोगिंद्र यादव ने बताया कि हमेटी द्वारा प्रदेशभर में ऐसे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को उचित मार्गदर्शन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला किसानों को भी किचन गार्डन लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे घर तक ताजी और हरी सब्जियां पहुंच सकें और परिवार स्वस्थ रह सके। साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से खेती में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी भी दी जा रही है।
क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सतजीत ने प्राकृतिक खेती में जीवामृत, घनजीवमृत एवं अन्य प्राकृतिक खेती में उपयोगी आदानों की तैयार करने व उपयोग करने का तरीका एवं इनके प्रयोग से फसलों में होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।
डॉ. जय नाथ पटेल ने प्राकृतिक खेती में मृदा स्वास्थ्य को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए हरी खाद के प्रयोग पर जोर दिया। उन्होंने मिट्टी और पानी की जांच के लिए नमूने लेने की सही विधि बताई और किसानों को मृदा संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. अनिल लांबा ने प्राकृतिक खेती से संबंधित कृषि विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, ताकि किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed