फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers to go on hunger strike from

Rewari News: खरीद न होने पर 28 से भूख हड़ताल करेंगे किसान

Fri, 25 Sep 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers to go on hunger strike from
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने संगठन सचिव सतबीर लोहाना की अध्यक्षता में एडीसी राहुल मोदी से मुलाकात कर बाजरे की एमएसपी पर खरीद शुरू कराने समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को किसानों ने अनाज मंडी के गेट पर ताला लगाकर बाजरे की एमएसपी पर खरीद शुरू कराने की मांग की थी। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ताला खुलवाते हुए दो-तीन दिन में बाजरे की बिक्री शुरू कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रशासन के साथ दूसरे दौर की बैठक भी हुई, लेकिन उसमें किसानों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। किसान नेताओं ने एडीसी के समक्ष स्पष्ट किया कि 27 सितंबर तक बाजरे की एमएसपी पर खरीद शुरू कराई जाए, अन्यथा 28 सितंबर से भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सदस्य भूख हड़ताल शुरू करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक बाजरे की एमएसपी पर खरीद के आदेश जारी नहीं होते, तब तक भूख हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed