फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers submitted a memorandum demanding opening of e-compensation portal

Rewari News: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 09 Sep 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers submitted a memorandum demanding opening of e-compensation portal
फोटो : 19ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। जिले के सभी गांवों के किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग को लेकर जय किसान आंदोलन रेवाड़ी इकाई ने सोमवार को उपायुक्त के नाम जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण जिलेभर में कपास, बाजरा और सब्जियों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। फसल बर्बाद होने से किसान गहरी आर्थिक कठिनाई और अवसाद में हैं। ऐसे हालात में सरकार को तुरंत प्रभाव से खराब हुई फसलों का मुआवजा सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

मांग की है कि पूरे रेवाड़ी जिले के किसानों की सहायता के लिए फसल क्षति पोर्टल तत्काल प्रभाव से खोला जाए और सरकार अपने स्तर पर प्रभावित किसानों की गिरदावरी करवाने का प्रबंध करे। उन्होंने कहा कि क्षति पोर्टल लगातार सर्विस में रहना चाहिए, ताकि किसान अपनी बर्बाद फसलों का ब्यौरा समय पर दर्ज कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जगमाल सिंह लोधाना, सत्यप्रकाश शर्मा संगवाड़ी, सतपाल चौधरी मिलकपुर, मास्टर धर्म सिंह, रामनिवास व राजाराम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed