{"_id":"615de5988ebc3e7637774a8b","slug":"farmers-stood-in-queue-for-fertilizer-since-morning-but-got-disappointed-rewari-news-rtk626253041","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लिए सुबह से ही कतार में खड़े रहे किसान, पर मिली मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लिए सुबह से ही कतार में खड़े रहे किसान, पर मिली मायूसी
विज्ञापन
अनाज मंडी में को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी कार्यालय के बाहर खाद के लिए खड़े किसान और महिलाएं। स?
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसों की बिजाई के लिए किसानों को खाद की आवश्यकता है, लेकिन वह नहीं मिल पा रही है, जिससे उनको बिजाई प्रभावित होने का डर सता रहा है। खाद बीज केंद्रों पर लंबी कतार व धूप में खड़े होकर किसान डीएपी खाद लेने के लिए मशक्कत कर रहे हैं, पर केंद्रों पर न तो समय पर टोकन काटे जा रहे हैं और न ही खाद मिल रही है।
किसान खाद केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं पर ज्यादातर ज्यादातर किसान खाद मिलने के कारण मायूस घर लौट रहे है। पिछले 1 सप्ताह से किसानों के साथ खाद न मिलने की समस्या आ रही है। किसानों ने बताया कि एक आधार कार्ड पर सिर्फ 5 बोरी डीएपी खाद मिल मिल रही है, जो कि अपर्याप्त है। खाद लेने के लिए किसान ट्रैक्टर पर अपने गांव से आते हैं तो खाद की कीमत मूल रूप से ज्यादा पड़ेगी।
केंद्र पर न टोकन कटे न ही मिली खाद
सुबह से केंद्र में आए किसान खाद मिलने का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर तक न तो टोकन कटे न ही उन्हें खाद मिली। केंद्र पर दिनभर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। किसानों को बिना पंजीकृत कराए और आधार नंबर की पुष्टि किए एक भी कट्टा नही दिया जा रहा था।
विज्ञापन
खाद नही मिलने से हो रही परेशानी
खाद नही मिल पाई तो समय पर बिजाई नही हो पाएगी। किसानों को खाद न मिलने से परेशानी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से समस्या ज्यौं की त्यौं बनी हुई है। सुबह से ही केंद्र पर खाद मिलने का इंतजार रहता है मगर कई किसानों को मायूस वापस जाना पड़ता है। इस बार खाद न मिलने से समस्या बढ़ी है।
सत्यपाल यादव, करनावास
कई दिनों से खाद की हो रही समस्या
बुधवार को सुबह से ही केंद्र पर खाद लेने के लिए इंतजार किया। दोपहर तक न तो केंद्र पर टोकन काटे गए नही आधार नंबर की पुष्टि की गई। केंद्र भी बाहर से बंद किया हुुआ था। इस बार तो खाद की समस्या ने किसानों की हालत खराब कर दी है। समय पर खाद नही मिली तो सरसों की बिजाई प्रभावित हो जाएगी। यह समस्या पिछले एक सप्ताह से आ रही है।
फतेह सिंह धनखड़, गंगायचा जाट
एक आधार पर मिल रहे पांच कट्टे
किसानों को एक आधार पर पांच कट्टे दिए जा रहे है जो अपर्याप्त है। मांग के अनुरूप खाद नही मिल रही है। सिमित मात्रा में खाद मिलने से आधी अधूरी बिजाई हो सकेगी। सरकार को इन दिनों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता करानी चाहिए। लेकिन बुधवार को दोपहर तक केंद्र के द्वार पर किसान खड़े रहे। महिलाएं भी खाद मिलने का इंतजार करती रही।
उदयभान, करनावास
इन दिनों खाद की हो रही मारामारी
खाद न मिलने के कारण इन दिनों बहुत मारामारी हो रही है। केंद्र पर किसी भी किसान को बिना पंजीकृत व आधार नंबर की पुष्टि के बिना खाद नही मिल रही है। इन दिनों मैं पहली बार खाद किल्लत देख रहा हूं। इससे पहले तो कभी खाद की कमी नही हुई। सरकार को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करानी चाहिए। किसानों की समस्या का समाधान होना चाहिए।
रोहतास, जैतड़ावास
इफ्को केंद्र पर आए अब तक 54 हजार कट्टे
केंद्र पर जो बैग आए है उनका वितरण किया जा रहा है। किसानों को किसी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए हम प्रयास कर रहे है। अभी तक इफ्को केंद्र पर 54 हजार बैग आए है। खाद की इस बार तो बहुत किल्लत है। फाइनेंशियल इयन में अब तक जिले में अब तक 1 लाख 60 हजार आ चुके है। -आशीष पंवार, क्षेत्रीय अधिकारी, इफ्को केंद्र