फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers protested and burnt the effigy of US President Donald Trump

Rewari News: किसानों ने प्रदर्शन कर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका

Wed, 13 Aug 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested and burnt the effigy of US President Donald Trump
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन जय-किसान आंदोलन, भारतीय किसान यूनियन व ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने नेहरू पार्क से उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन कर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।
विज्ञापन

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार नीमोठ ने संचालन करते हुए कहा कि हमारे देश के किसानों व अन्य मेहनतकशों के हालात बहुत दयनीय हैं। खेती में लागत लगातार बढ़ रही है और आमदनी घट रही है। घाटे के कारण किसान लगातार कर्ज में दबे जा रहे हैं।
विज्ञापन

आजादी के बाद भी किसान और भूमिहीन गरीबों के हालात वैसे ही हैं जैसे अंग्रेजी राज में थे। फसल के समय फसलों के भाव पिट जाते हैं और जमाखोरी के बाद यह बहुराष्ट्रीय कंपनियां खाद्य पदार्थों को कई गुना रेट पर उपभोक्ताओं को बेचकर भारी मुनाफा उठा रही है। फसल बर्बाद का मुआवजा नहीं मिलता। इस कारण किसान लगातार कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के अनेकों गांवों में जलभराव व फसल में कीड़ा लगने के कारण फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। इसकी न गिरदावरी हुई और न कोई मुआवजे की घोषणा सरकार द्वारा की गई। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मुसेपुर ने कहा कि सरकार कुछ नहीं कर रही है।
इस दौरान ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य उपाध्यक्ष विजय कुमार, जय-किसान आंदोलन के जिला अध्यक्ष पीरथवी सिंह, राकेश कुमार सुनारीया, सतपाल चौधरी, महेंद्र सिंह खोल ने भी विचार रखे।

अमरसिंह राजपुरा ने किसानों की दुर्दशा पर गाना गाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मपाल आलियास, मास्टर बलवान, ईश्वर सिंह नागल, अशोक कुम्भावास, रामकिसन जैनाबाद, सतनारायण फौजी, राजाराम डहीना, रामनिवास डहीना, महेंद्र गगायचा, कर्ण सिंह करावरा प्रभाती पाली व जसराम सीहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed