फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers in line since morning created ruckus over not getting fertilizer

सुबह से लाइन में लगे किसानों ने खाद नहीं मिलने पर किया हंगामा

Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers in line since morning created ruckus over not getting fertilizer
नई अनाज मंडी में खाद के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद - फोटो : Rewari
नई अनाज मंडी के केंद्रों पर किसान सुबह 5 बजे से ही आकर खड़े हो जाते हैं। पुरुषों के साथ ही महिलाओं को घर को भी कामकाज छोड़कर खाद के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेवाड़ी नई अनाज मंडी स्थित कृभको व इफ्को खाद केंद्र के बाहर सोमवार सुबह भारी भीड़ नजर आई। सुबह के समय कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ। उसके बाद पुलिस ने जवानों को बुलाया महिला और पुरुष की अलग-अलग लाइनें लगवाई। रबी के सीजन में फसलों की बिजाई के लिए अकेले रेवाड़ी जिले के किसानों को करीब 10 हजार एमटी डीएपी की जरूरत होती है, लेकिन 3 हजार एमटी डीएपी मिल पा रही है। डीएपी की कमी को दूर करने के लिए प्रशासन द्वारा चंबल फर्टिलाइजर कंपनी से निर्धारित कोटा बढ़वाकर 1 हजार एमटी मंगवाया गया था, लेकिन वह भी कमी पूरी नहीं कर पाया।
विज्ञापन

डीएपी खाद के लिए हो रही मारामारी
कोसली । एक तरफ किसान डीएपी खाद के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकारी बैंकों से ही रातोंरात खाद चोर दरवाजे से बेची जा रह है। किसानों द्वारा हंगामा करने के बाद एसडीएम ने मिनी बैंक भाकली के सेल्समैन के विरुद्ध कार्यवाही के लिए बैंक के एआर को सूचित किया है। रविवार कि छुट्टी होने के कारण सोमवार से ही डीएपी खाद के लिए गांव छव्वा, कोसली, टूमना, भाकली, सहादत्तनगर के किसान मिनी बैंक भाकरी पर एकत्र हो गए, लेकिन वहां शनिवार को आया खाद गोदाम में न पाकर किसान बिफर गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख बैंक का सेल्समैन मौके की फरार हो गया। हंगामे कि सूचना पाकर पैक्स चेयरमैन मौके पर पहुंचे और पैक्स के सदस्यों की मीटिंग कर सेल्समैन वेदप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई करने कि बात कही। खाद लेने आए किसान छव्वा निवासी राजेंद्र, गोविंद, रामचंद्र, रामसिंह, रामौतार, कोसली निवासी जयप्रकाश, सचिन, सज्जन, टूमना निवासी कालूराम, श्रीचंद, वेदप्रकाश, मीर सिंह ने बताया कि शनिवार को 11 सौ बोरी खाद आई थी, जिसमें से शाम छह बजे तक 634 बोरी किसानों को वितरण कर दिया गया था बाकी 466 कट्टे सोमवार को जो किसान आज बाकी रह गए उन्हें ही बचा खाद वितरण करने कि बात कही उसके बाद आज यहां बैंक पर पहुंचे तो गोदाम से खाद ही गायब है। अब इसकी शिकायत एसडीएम से कि है एसडीएम ने जांच करवाने कि बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है मिनी बैंक प्रबंधक
इस विषय में मिनी बैंक प्रबंधक कुलदीप का कहना है कि यहां खाद रात में गायब होने कि सूचना मैंने अपने आला अधिकारियों को दे दी है अब वह क्या कार्रवाई करते हैं ।
डीएपी खाद समय पर मिला जाती है तो बुआई शुरू की जा सकेगी। बुुआई में देरी होती है तो खाद मिलने का कोई लाभ नही। केंद्र पर पर्याप्त होनी चाहिए। इस बार खाद की किल्लत ने किसानों की नींद हराम कर रखी है। इससे पहले यह परेशानी नही हुई थी। हरेंद्र सिंह, किसान
सुबह लाइन में लगकर टोकन मिलने का इंतजार। टोकन के बाद आधारकार्ड से पंजीकरण कराकर खाद मिलने का इंतजार। इतनी मारामारी के बीच मिलती है तो बस खाद के दो कट्टे जो की अपर्याप्त है। सरकार को इसका समाधान करना चाहिए।
लाजपत, किसान
केंद्र पर जितनी खाद है उससे ज्यादा तो किसान खड़े हो जाते है। मेरी समझ में नही आ रहा कि ट्रक भरकर खाद आया था किसानों को मिला भी नही खाद खत्म हो जाता है। इसका समाधान होना चाहिए। लंबी लाइन में लगर किसान खाद मिलने का इंतजार करते है। सरकार को इसके बारे में कुछ करना होगा।
हजारी प्रसाद, किसान
खाद की किल्लत किसानों के लिए परेशानी बनी हुई है। इसका समाधान जल्द होना चाहिए। इससे पहले तो कभी किसानों को खाद के लिए इतनी परेशानी नही हुई थी। खाद न मिली तो समय पर बुआई नही हो पाएगी। इसका समधान जरूर होना चाहिए। ताकि किसानों को पर्याप्त खाद मिल सके।

सरदारमल यादव, किसान
शनिवार देर रात तक किया खाद वितरण
मैंने शनिवार को देर रात तक खाद वितरण कर दिया। इस तरह से बैंक सेल्समैन ने अपनी मनमानी से खाद बिना अपने अधिकारियों को बताए ही वितरण कर दिया । बहरहाल खाद को रातों रात गायब करने के मामले में किसानों में भारी रोष है ओर वह मांग कर रहे हैं कि खाद को रात में कालाबाजारी करने वाले सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। -उमेद, केंद्र सेल्समैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed