फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers are not getting even water in the grain market

Rewari News: अनाज मंडी में किसानों को पानी भी नहीं हो रहा नसीब

Thu, 14 Mar 2024 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting even water in the grain market
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में अब किसान सरसों लेकर आने लगे हैं, लेकिन मार्केट कमेटी की तरफ से किसानों के लिए अभी किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। पीने के लिए न तो पानी की व्यवस्था है और न ही शौचालय की साफ सफाई की गई है। ऐसे में जो किसान ग्रामीण क्षेत्रों से मंडी में पैदावार बेचने के लिए पहुंच रहे हैं उन्हें पानी तक भी नसीब नहीं हो पा रहा है। जबकि कुछ समय बाद सरकारी खरीद भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ मार्केट कमेटी का दावा था कि वाटर कूलर, शौचालय और स्ट्रीट लाइटों सहित अन्य जरूरी व्यवस्था की जा रही है। अनाज मंडी के तीनों फड़ों और मुख्य सड़कों की सफाई की जा रही है। जबकि पड़ताल में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया है। साथ ही अनाज मंडी में दुकानों के पिछले हिस्से में सड़क और ग्रीन बेल्ट पर जमा पानी और गंदगी की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे आगामी दिनों में सरसों की आवक बढ़ने से किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आवक बढ़ने पर आढ़तियों की ओर से दुकानों के पिछले हिस्से में भी सरसों डाली जाती है।
विज्ञापन




500 से 600 रुपये कम मिल रहा दाम

सरसों में अभी 25 प्रतिशत तक नमी आ रही है। अनाज मंडी में आ रही सरसों को किसानों व व्यापारियों की ओर से फड़ पर सुखाया जा रहा है। अनाज मंडी में अब तक 10 हजार कट्टे सरसों आ चुकी है। सरसों में नमी होने के कारण किसानों को अभी 4800 से 5200 प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे हैं। सरसों के प्रति क्विंटल 500 से 600 रुपये कम मिल रहा है। पिछले सीजन में रेवाड़ी, कोसली और बावल की अनाज मंडियों में करीब साढ़े 5 लाख क्विंटल से अधिक सरसों की सरकारी व प्राइवेट खरीद की गई थी। जिले में इस सीजन में करीब 75000 हेक्टेयर में सरसों की बुआई की गई थी। मंडी में फसल बेचने के लिए पहुंचे गांव छुरियावास के किसान चंदूलाल ने बताया कि सरसों तो लेकर आया, लेकिन वह रेट नहीं मिल पाया जितना चाहता था। रेट काफी कम मिल रहा है। भाड़ावास निवासी भंवर दास ने बताया कि सरसों काफी अच्छी थी। इसके बावजूद रेट नहीं मिल रहा है। जबकि रेट कम से कम 5400 रुपये होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्नन

मंडी में व्यवस्थाओं को अभी दुरुस्त करवाया जा रहा है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -नरेंद्र यादव, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed