फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers appeal to traders to keep shop closed in support of Bharat Bandh

किसानों ने व्यापारियों से की भारत बंद के सर्मथन में दुकान बंद रखने की अपील

Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers appeal to traders to keep shop closed in support of Bharat Bandh
बैठक में भाग लेते संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य। संवाद - फोटो : Rewari
संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को कृषि कानूनों एवं संशोधित बिजली बिल के खिलाफ और एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने की मांग को लेकर शहर के लोगों से भारत बंद में सहयोग करने की अपील की है। इसे लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की संबंधित कमेटियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

मार्चा के अध्यक्ष कॉमरेड राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में भारत बंद को लेकर चर्चा की गई। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने शहर के व्यापारियों, दुकानदारों, सब्जी मंडी के प्रधानों एवं कर्मचारी संगठनों, ट्रेड यूनियनों से 27 सितंबर को बाजार बंद रखने की अपील की। कर्मचारी एवं कंपनियों के श्रमिकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को ही गंगायचा टोल प्लाजा को बंद कराया जाएगा। इस आशय का एक ज्ञापन टोल प्लाजा के मैनेजर को भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के टोल प्लाजा फ्री हैं, तो गंगायचा टोल प्लाजा को भी फ्री किया जाना चाहिए। उन्होंने टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर एरिया में आने वाले गांवों से रियायत छीनने के सरकार के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। कामरेड सिंह ने कहा कि सरकार नए कानूनों को लागू कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। नए कृषि कानूनों से किसानों का कोई लेना-देना नहीं हैं। नए कृषि कानून लागू होने के बाद किसान व्यापारियों के मजदूर बन जाएंगे। उन्होंने जिले के लोगों से भारत बंद में सहयोग करने की अपील की हैं। बैठक में समय सिंह, कुलदीप, अशोक, शमशेर सिंह, सतपाल, अभय सिंह, रामकुमार, विजय कुमार, जोगिंद्र सिंह, रामअवतार यादव, महावीर सिंह, पृथ्वी सिंह, रविदत्त, सतपाल, लालसिंह, राजाराम, दयाराम, मुकेश कुमार, भूपेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भारत बंद को लेकर बनाई रणनीति
बावल के स्थानीय लोक विश्राम गृह में सोमवार को किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान यूनियनों की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 27 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श करते हुए आगामी रणनीति बनाई।
सचिव रामकिशन ने बताया कि बैठक में एक कमेटी गठित की गई, जिसके सदस्य व्यापारियों, दुकानदारों व रेहड़ी लगाने वालों से भारत बंद में सहयोग करने की अपील करेंगे। कमेटी के सदस्यों ने सोमवार को आढ़ती, व्यापारी मंडल व रेहड़ी यूनियन के प्रमुख लोगों से भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद रखने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस दिन जरूरत की वस्तुओं को छोड़कर सभी वाहन दुकानें बंद रहेंगी। निजी स्कूलों से भी बातचीत की जा रही है, ताकि पूर्णत: बंद किया जा सके।

रामकिशन ने कहा कि सरकार कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों को बर्बाद करना चाहती है। नए कृषि कानून के लागू होने के बाद किसान पूंजीपतियों को गुलाम बन जाएंगे। इस अवसर पर सरजीत महलावत, रामकिशन, ओमप्रकाश, मीर सिंह, महेंद्र रामपत, अतर सिंह, प्रभु दयाल, मुकेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed