फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers angry if crop compensation was not received, expressed their anger by protesting

नहीं मिला फसली मुआवजा तो गुस्साए किसान, धरना देकर जताया रोष

Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry if crop compensation was not received, expressed their anger by protesting
रेवाड़ी। फसली मुआवजा नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने सोमवार को गांधी चौक स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय परिसर में धरना दिया और बाद में एसडीओ दीपक कुमार को अपना मांग पत्र सौंपा। इनकी मांग है कि विभाग एक सप्ताह के भीतर खराब फसल का मुआवजा किसानों को दे अन्यथा संबंधित बीमा कंपनियों को काली सूची में डाल दे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने धरने में कहा कि किसानों ने फसल की बीमित राशि वसूलने के बाद भी वर्ष 2020 - 21 में अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं शीत लहर से रबी और खरीफ की खराब हुई कपास, बाजरा, सरसों और गेहूं फसलों का मुआवजा दावा राशि दो वर्ष से अधिक बीतने के बाद किसानों को नहीं दी गई। ऐसा करके बीमा कंपनी किसानों के साथ मनमानी कर रही है। महासचिव कुलदीप बूढपुर ने कहा कि किसानों का हक मारने वाली बीमा कंपनियों को कृषि विभाग काली सूची में डालें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एलडीएम, नाबार्ड और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से किसान इस बात की शिकायत करें। प्रदर्शन में इस संस्था की महिला जिला प्रधान लक्ष्मीबाई लिसाना, जिला युवा प्रधान सवाचंद नंबरदार, जिला उप प्रधान ईश्वर सिंह महलावत, डा. रोहतास, बावल ब्लाक प्रधान जगदीश गुर्जर, जाटुसाना ब्लाक प्रधान राकेश ढोकिया, सेवानिवृत प्रो. अनिरुद्ध यादव एवं संजय शर्मा ने अपनी बात रखते हुए किसानों को जल्द फसल मुआवजा देने की मांग के साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में भूपेंद्र राठी, विपिन पूनिया, महेंद्र सिंह, गूगन सिंह उर्फ राजकुमार, ज्ञान सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीओ दीपक कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन को जल्द उच्चाधिकारियों तक भिजवा देंगे। और बीमा कंपनियों से जल्द मुआवजा किसानों को दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed