फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   farmer protest

ग्रामीण व पेट्रोल पंप संचालक हाईवे खुलवाने पर अड़े

Thu, 14 Jan 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
farmer protest
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर क्रमिक अनशन पर बैठे किसान। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बार्डर व मसानी बैराज पर बैठे किसानों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। वहीं खेड़ा बार्डर पर पेट्रोल पंप संचालकों व ग्रामीणों ने पंचायत कर किसानों से हाईवे खाली करने का आह्वान किया, लेकिन किसानों ने कहा कि हरियाणा सरकार बेरिकेड हटा दें तो वे दिल्ली कूच कर जाएंगे, लेकिन उन्हें प्रशासन ने रोका हुआ है। हालांकि किसानों व पेट्रोल पंप संचालकों में देर रात तक बैैठक जारी रही। फिलहाल कोई समाधान नहीं निकल पाया है। दूसरी ओर 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है। 15 जनवरी को सरकार से वार्ता के बाद किसान दिल्ली कूच की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि हाईवे स्थित खेड़ा बार्डर धरने पर बैठे किसानों के कारण यहां के सभी पेट्रोल पंप व दुकानें ठप्प हो गई। इससे गुस्साएं पेट्रोल पंप संचालकों व ग्रामीणों ने वीरवार को बॉर्डर पर पंचायत कर किसान नेताओं से मुलाकात कर हाईवे को खोलने का आग्रह किया, लेकिन किसान बेरिकेड हटाने की मांग पर अड़े हुए थे। किसानों ने कहा कि वे दिल्ली जाना चाहते है, लेकिन हरियाणा पुलिस ने बेरिकेड लगाकर उनका रास्ता रोक दिया है। इसलिए पेट्रोल पंप संचालकों व ग्रामीणों को प्रशासन पर दबाव बनाना चाहिए। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों व किसान नेताओं के बीच के रात करीब साढे़ सात बजे तक बातचीत का दौर जारी था, लेकिन हाईवे को खाली कराने को लेकर कोई समाधान नहीं निकल पाया था।
विज्ञापन

-20 जनवरी के बाद हर हाल में करेंगे दिल्ली कूच
किसान नेता राजाराम मील ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए किसान हर हाल में दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इसके लिए किसानों ने पूरी तैयारी कर ली है। 15 जनवरी के बाद बॉर्डर पर किसानों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खेड़ा बॉर्डर व मसानी बैराज पर चल रहा किसानों का पड़ाव
जिले में हाईवे पर खेड़ा बॉर्डर व मसानी बैराज पर किसानों का पड़ाव चल रहा है। दोनों पड़ाव पर किसानों की संख्या में अब बढ़ोतरी होने लगी है। लोहड़ी के अवसर पर अधिकांश किसान पंजाब लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed