फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmer organizations burnt copies of the labor code.

Rewari News: किसान संगठनों ने लेबर कोड की प्रतियां जलाईं

Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations burnt copies of the labor code.
फोटो 15लघु सचिवालय में लेबर कोड के विरोध में प्रदर्शन करते किसान नेता व अन्य संगठनों के पदाधि
नारनौल। किसान आंदोलन दिल्ली चलो की पांचवीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को किसान संगठनों व ट्रेंड यूनियनों की ओर से चितवन वाटिका में बैठक की। इसके बाद महावीर चौक से होते हुए लघु सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया। महावीर चौक पर श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड की प्रतियां भी जलाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष मंडल व किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने दिल्ली चलो के शहीदों को शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अध्यक्ष मंडल में किसान संगठन एआईकेकेएमएस के जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, श्रमिक संगठन इंटक के जिला प्रधान विपिन कुमार, रोडवेज यूनियन इंटक के जिला प्रधान हंसराज, डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य सचिव मास्टर महेश यादव रहे।
विज्ञापन

सभा का संचालन संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक छाजूराम रावत ने किया। सभा के बाद महावीर चौक पर पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित कर 21 नवंबर को लागू की गई श्रमिक विरोधी चार लेबर कोड की प्रतियां जलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्पश्चात जुलूस लघु सचिवालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उपमंडल अधिकारी एसडीएम नारनौल के माध्यम से राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed