{"_id":"6079d2638ebc3ef1095d2cb4","slug":"farmer-no-problem-wheet-vs-kundu-rewari-news-rtk6047808128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएस वीएस कुंडू ने रेवाड़ी व बावल अनाज मंडियों का किया दौरा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएस वीएस कुंडू ने रेवाड़ी व बावल अनाज मंडियों का किया दौरा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू ने शुक्रवार को रेवाड़ी व बावल अनाज मंडी में हो रही खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और फसल के पैसे किसानों के खातों में समय पर जाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को समय पर उठान करने के निर्देश दिए।
एसीएस ने खरीद से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों पर किसानों की सुविधा के दृष्टिगत बिजली, पीने का पानी, शौचालय, वारदाना, सफाई व्यवस्था सहित अन्य सभी प्रकार के समुचित प्रबंध रखें ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेेशानी का सामना न करना पड़े।
अनाज मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था हो बेहतर
उन्होंने कहा कि कहा कि अनाज मंडियों में सफाई व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही आढ़तियों के पास तिरपाल, नमी मापक यंत्र, लकड़ी के कैरेट भी पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव की जानकारी दी जाए तथा किसानों के साथ प्रत्येक आढ़ती भी मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
एसीएस कुंडू ने इस अवसर पर डिजिटल मोस्चर मीटर के द्वारा गेहूं की नमी को भी जांचा।
वहीं अनाज मंडी में राकेश किसान की ढेरी पर जाकर परचेज के बारे में जानकारी ली। किसान ने एसीएस को बताया कि अबकी बार मंडी में किसानों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी में चौकीदार की व्यवस्था करें।
डीसी ने बताया मंडी का हाल
डीसी यशेन्द्र सिंह ने एसीएस वीएस कुंडू को बताया कि जिले में कोसली, रेवाड़ी व बावल की अनाज मंडियों में फसल खरीद का कार्य किया जा रहा है। अभी तक किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। कोविड-19 के मद्देनजर खरीद कार्यों में लगे लोगों के स्वास्थ्य जोखिम को कम करने के लिए पहले की तरह पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी अनाज मंडी में किसानों को 10 रुपये में खाना अटल कैंटीन में दिया जा रहा है, उनके बैठने के लिए किसान भवन में व्यवस्था की गई है। पीने के पानी के लिए मंडी में 7 वाटर कूलर लगाए गए है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत, मार्केट कमेटी सचिव सत्यप्रकाश, तहसीलदार बावल मनमोहन, डीएम हैफेड संतराम, मंडी सुपरवाइजर नरेश, आक्सन रीडर अमरजीत व भरत सहित आढ़ती व किसान भी मौजूद रहे।