{"_id":"58dffc894f1c1b424763eac1","slug":"farmer-mustured-sale-rewari-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों खरीद को लेकर किसान संघ ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों खरीद को लेकर किसान संघ ने किया हंगामा
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने शनिवार को नई अनाज मंडी में हैफेड द्वारा की जा रही सरकारी खरीद को लेकर हंगामा कर दिया। सदस्यों का कहना है कि हैफेड अधिकारी फड़ पर पड़ी 100 ढेरी मेें से केवल दो ढेरी की ही खरीदे कर रहे हैं। ऐसे में अन्य किसानों को ओपन बोली में सस्ते दामों में अपनी सरसों बेची। हैफेड अधिकारियों का कहना है कि सरकार के तय मानकों के अनुसार सरसों का एक-एक दाना खरीदा जा रहा है। शनिवार को कुल 175 बैग (लगभग 85 क्विंटल) सरसों की सरकारी खरीद हुई।
मार्केट सचिव से मिले किसान
संघ सदस्य और किसान हंगामे के बाद मार्केट कमेटी सचिव सत्यप्रकाश से मिलने पहुंचे। सचिव से शिकायत में किसानों ने कहा कि हैफेड टीम सूखी सरसों की ढेरी की भी खरीद नहीं कर रही है। कमेटी सचिव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि तय मानकों के आधार पर खरा बैठने वाली सरसों की खरीद की जा रही है और आगे भी पूर्ण रूप से की जाएगी।
--------
वर्जन
हैफेड की तरफ से तय मानकों के अनुसार नियमित रूप से सरसों की खरीद की जा रही है। हम किसानों के सामने मशीन से सरसों की जांच करके दिखा रहे हैं, ताकि कोई सवाल नहीं उठाए। शनिवार को 175 बैग सरसों के एमपीएस रेट 3700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदे हैं। - वीरेंद्र सिंह, प्रबंधक, हैफेड