फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmer leaders visited villages affected by hailstorm

Rewari News: किसान नेताओं ने ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा किया

Sun, 02 Mar 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders visited villages affected by hailstorm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन की टीम ने शनिवार को ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा किया। प्रधान समय सिंह ने बताया कि जिले में करीब 50 गांवों में ओले पड़े हैं जिससे कहीं 70 तो कहीं 100 प्रतिशत फसल को नुकसान पहुंचा है। कहा कि अगर सोमवार तक सर्वे या विशेष गिरदावरी नहीं हुई, पोर्टल नहीं खोला गया और कृषि अधिकारियों की ओर से बीमा के फॉर्म ठीक तरीके से जमा नहीं किए गए तो सोमवार को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ 60 हजार रुपये के हिसाब से 15 दिन में मुआवजा मिल जाना चाहिए। गिरदावरी की सर्वे जहां भी हो उसमें भारतीय किसान यूनियन चढूनी का पदाधिकारी हाेना बहुत जरूरी है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि प्रधान बिल्कुल सही तरीके से सर्वे किया जाएगा। क्षतिपूर्ति का पोर्टल खोल दिया गया है। बीमा के फॉर्म भी जमा होने शुरू हो जाएंगे। इस मौके पर वीरेंद्र सरपंच, ममता यादव, अनिल डाडरा, कुलदीप करनावास, बाबूलाल कालका व श्याम सुंदर तथा अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed