{"_id":"6956bf2bc091878d0306294b","slug":"farmer-dies-after-swallowing-poison-reasons-remain-undisclosed-rewari-news-c-198-1-rew1001-231365-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जहर निगलने से गई किसान की जान, कारणों का नहीं हो सका खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जहर निगलने से गई किसान की जान, कारणों का नहीं हो सका खुलासा
Fri, 02 Jan 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव आलियावास निवासी किसान रामजस (55) के शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम से पता चला है कि जहर निगलने के कारण किसान की मौत हुई। हालांकि जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। खोल थाना पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
किसान रामजस 28 दिसंबर की सुबह घर से खेत जाने के लिए निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने खोल थाने गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। चार दिन तक किसान का कोई पता नहीं चल सका।
बुधवार की शाम रामजस का शव उन्हीं के खेत में सड़ी-गली अवस्था में मिला, जिससे दुर्गंध फैल रही थी। घटनास्थल पर शराब की बोतल, सल्फास की डिब्बी, पानी की बोतल पड़ी थी। मौके पर किसान की लोई थी जो उल्टी से सनी थी। हालांकि, अभी भी एक सवाल बना हुआ है कि आखिर रामजस ने अपनी जान क्यों दी।
विज्ञापन
जहर खाने का रामजस का क्या मकसद हो सकता है। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि रामजस की किसी से कोई रंजिश नहीं थी और न ही किसी बात की परेशानी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
वर्जन
वीरवार को किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने मौत की बात सामने आई है। किसान ने जहर क्यों निगला, इसकी जांच की जा रही है।
- गजराज, एसएचओ, थाना खोल।