फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Family members met SP for arrest of murderers

Rewari News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले परिजन

Wed, 21 Aug 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Aug 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Family members met SP for arrest of murderers
फोटो: 19रेवाड़ी। बुजुर्ग महिला के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर एसपी से मिलने जाते
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला सराय बलभद्र निवासी बुजुर्ग महिला की अपहरण के बाद हत्या मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को परिजन एसपी से मिले और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

परिजनों ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो जल्द ही सीएम से मुलाकात करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। परिजनों ने एसपी को बताया कि 21 जुलाई को भाड़ावास चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। 24 जुलाई को राजस्थान की खुशखेड़ा पुलिस ने सूचना दी कि एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है। पहचान करने पर पता चला कि शव मिश्री देवी का ही है। हत्या के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चला है। परिजनों की ओर से सीसीटीवी फुटेज निकलवाने पर पता चला कि पार्क के बाहर से लाल रंग की बाईक पर एक व्यक्ति महिला को लेकर जा रहा है। रेवाड़ी से खुशखेडा तक सभी सीसीटीवी फुटेज परिजनों ने पुलिस को दे रखे हैं। मगर पुलिस आज तक भी आरोपियों का पता नही लगा पाई। परिजनों का कहना है कि गुमशुदगी की शिकायत होने पर भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज नहीं निकलवाई। अगर तभी पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्यवाही की होती तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed