फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Falgun Purnima will be from 10:36 am today to 12:23 pm on March 14

फाल्गुन पूर्णिमा आज सुबह 10:36 से 14 मार्च को दोपहर 12:23 तक रहेगी

Thu, 13 Mar 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 13 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Falgun Purnima will be from 10:36 am today to 12:23 pm on March 14
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इस बार फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च सुबह 10:36 से अगले दिन 14 मार्च को दोपहर 12:23 तक रहेगी। पूर्णिमा लगते ही भद्रा लग जाएगी। भद्रा में होलिका दहन निषेध है। शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा उपरांत रात्रि 11:28 से 12:00 तक होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत रहेगा। होली पूजन में अपना नाम व गोत्र लेकर होलिका पूजन करना चाहिए। इसके बाद हुई प्रज्ज्वलित होलिका के तीन परिक्रमा करनी चाहिए और उसकी भस्म लाकर सभी को अपने परिवार में लगाना चाहिए। होलिका दहन के समय यदि पूर्व दिशा में वायु का चलन होता है, तो राजा एवं प्रजा को सुख होता है। सनातन धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली एक सांस्कृतिक,धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed