फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fake police officer cheated Rs 16.96 lakh by making obscene video

Rewari News: अश्लील वीडियो बनाकर फर्जी पुलिस अधिकारी ने ठगे 16.96 लाख रुपये

Fri, 02 Jun 2023 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fake police officer cheated Rs 16.96 lakh by making obscene video
रेवाड़ी। धारूहेड़ा की गोयल कॉलोनी के रहने वाले मूलरूप से गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी ने 16.96 लाख रुपए का चूना लगा दिया। एक माह में जिले में इस तरह की यह दूसरी बड़ी साइबर ठगी है। साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद उन खातों को सीज कराने के प्रयास शुरू कर दिए, जिनमें यह राशि ट्रांसफर कराई गई है। धर्मसिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसके पास 17 मई को अंजान नंबर से एक वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाली युवती अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रही थी। कुछ देर तक बात होने के बाद उसने कॉल बंद कर दी। 25 मई को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उसकी अश्लील वीडियो यूट्यूब पर चल रहा है। अगर वहां से तत्काल नहीं हटाया गया तो पुलिस को केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार करना पड़ेगा। इसके बाद उसने एक कथित यूट्यूब अधिकारी का नंबर उसे दिया। जब उसने यूट्यूब के कथित अधिकारी से बात की तो उसने वीडियो डिलीट करने के नाम पर एक खाता नंबर देते हुए एक लाख रुपए ट्रांसफर करने को कहा। उसने यह राशि ट्रांसफर करा दी। इसके बाद बार-बार उसे धमकी देते हुए फर्जी पुलिस अधिकारी ब्लैकमेल करने लगा। यूट्यूब का फर्जी अधिकारी बार-बार पैसे की मांग करता रहा। कई बार में उससे 1696000 रुपए खातों में जमा करा लिए। बाद में उसे हकीकत का पता चला तो पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed