फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Faded congratulation ceremony, a group including the district president made a distance

फीका पड़ा अभिनंदन समारोह, जिलाध्यक्ष सहित एक गुट ने बनाई दूरी

Mon, 19 Jul 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Faded congratulation ceremony, a group including the district president made a distance
डॉ. अरविंद यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार को हरको बैंक के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव को प्रदेश स्तरीय पंचायती राज चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य मनोनीत होने आयोजित अभिनंदन समारोह भाजपा जिलाध्यक्ष सहित राव गुट की ओर से दूरी बनाने के चलते फीका पड़ गया। यूं तो अरविंद यादव समर्थक भारी बारिश के बीच कार्यालय में जुटे थे, लेकिन जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि हरको बैंक चेयरमैन बनाने जाने पर भी जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। कार्यक्रम में डॉ. अरविंद ने बताया कि सभी कार्यकर्ता बड़े मन से पार्टी के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पार्टी हमारी मां है, हम सबको पार्टी के लिए कार्य करना चाहिए। नई जिम्मेदारी के लिए उन्होंने अपने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को कार्यालय में सुनी जाएंगी समस्याएं
डॉ. अरविंद ने कहा की हर सोमवार को जिला कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनी जाएंगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंहराम मेहलावत, रत्नेश बंसल, जिला विस्तारक उमेद हसान, जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, अजय कांटीवाल, अमित यादव कोषाध्यक्ष रोहन यादव, गौरव शर्मा, पार्षद राजेंद्र सिंघल, राहुल जोशी, मंडल अध्यक्ष व पार्षद मनोज सैनी, रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, बीकानेर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छाबड़ी, आईटी प्रमुख नवीन शर्मा, दीपा भारद्वाज, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हरीश अरोड़ा, बलजीत यादव, प्रेम नाथ गेरा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कृपा जैमिनी, सुमन चौहान, स्वीटी चौहान, सुमन यादव, मंजू यादव, डॉक्टर कविता, शम्मी शर्मा, प्रेम कौशिक, धीरज जांगिड़, बीरबल, हिमांशु, नरेश खंडूजा, संजीव जैन, घनश्याम बाल्मीकि, अतुल शर्मा, दिनेश शर्मा, रामसिंह सामरिया, गोल्डी चौहान, सुंदर लाल बिठाना, उपासना गुप्ता, अनिल अरनेजा, गुड्डी, राकेश गर्ग, बेरेली मंडल महामंत्री कृष्ण यादव, रामेहर यादव, अशोक जोशी व सुमन देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरको बैंक चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव ने कहा कि रविवार को जिलाध्यक्ष को फोन कर आने के लिए कहा था। हो सकता है वह राजनीतिक कारणों से न आए हों। रविवार को बारिश भी तेज थी, वहीं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव चंडीगढ़ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed