फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Expressed protest against the removal of names from the BPL list on the grounds of high income

Rewari News: अधिक आय बताकर बीपीएल सूची से नाम काटे जाने पर जताया विरोध

Fri, 06 Jan 2023 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Expressed protest against the removal of names from the BPL list on the grounds of high income
रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र के अपडेट किए जाने के बाद आय अधिक बताकर जिले में करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों के राशन कार्ड काट दिए जान से गुस्साए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन की डीसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अधिकतर राशनों में सरकारी कर्मचारियों द्वारा गलती की गई है, जिसमें छोटे बच्चों की आय भी 5 लाख से ऊपर दिखाई है। कर्मचारियों की गलती का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भवन निर्माण मजदूर संगठन ने सौंपा ज्ञापन
भवन निर्माण मजदूर संगठन के सदस्यों ने सुजीत कुमार की अध्यक्षा में शुक्रवार को सचिवालय के बाहर रोड पर प्रदर्शन करने के बाद जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बीपीएल राशन कार्ड धारक नाम काटने की वजह से राशन से बंचित हो गए हैं। जोकि वास्तव में गरीब तबके में शामिल हैं और इनमें अधिकतर भवन निर्माण के मजदूर हैं। इन सभी के बीपीएल राशन कार्ड बहाल किए जाएं ताकि इनको और ज्यादा परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी भवन निर्माण ओक्शन (कंस्ट्रक्शन बकर) का ऑप्शन दिया जाए जो भवन निर्माण के मजदूर लाभ ले सके।
विज्ञापन

भवन निर्माण कामगार यूनियन ने भी सौंपा ज्ञापन
भवन निर्माण कामगार यूनियन ने भी इसी संबंध में सचिवालय स्थित प्रदर्शन करने के बाद जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान रामकुमार ने बताया कि फैमिली आईडी में गलती की वजह से हरियाणा में 5 लाख से भी ज्यादा बीपीएल राशन काटे जा चुके हैं। उनको तुरंत बहाल किया जाए। बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में फैमिली आईडी की वजह से जो ऑप्शन बंद आ रहा है, उससे भवन के मजदूर की सुविधा के लिए फार्म भरे नहीं जा रहे। छात्रवृत्ति की समय सीमा 31 दिसंबर थी, उसे बढ़ाया जाए। मजदूरों का रजिस्ट्रेशन समय रहते करवाया जाए जोकि अभितक अधिकारी ऑनलाइन पंजीकरण का मात्र आश्ववासन देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा मजदूर, खेती मजदूर व मंडी मजदूर को भी बीपीएल में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल में 22 सूत्रीय मांगें न मानने पर धरना-प्रदर्शन
बावल स्थित एचएसईबी के कर्मचारियों ने विधुत परिसर में दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन जारी रखा। यूनिट प्रधान नरेंद्र ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों की 22 सूत्री मांगें पूरी नहीं की। इसलिए विरोध में दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों के भविष्य खराब करने की योजना हक्स को तुरंत बंद करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने मांगे नही मानी तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, मयंक, धर्मबीर, जिले सिंह नरेश, देवेंद्र, संजीव व अमरजीत मौजूद रहे।

इधर, बिजलीकर्मियों ने प्रदर्शन कर उठाईं मांगें
वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली बोर्ड के सभी सब-डिवीजनों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक लगातार 2 घंटे विरोध-प्रदर्शन किया गया। उसके बाद उपमंडल अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। बिजली कर्मचारियों ने ज्ञापन सिटी सब डिवीजन, बेरली सब डिविजन व अर्बन सब-डिवीजन में दिया। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए प्रधान रमेश चंद्र ने पुरानी पेंशन बहाल, कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करना, समान काम समान वेतन आदि मांगें उठाईं। राज्य उप प्रधान मनोज सैनी ने सभी कर्मचारियों से 9 जनवरी को सुबह 11 बजे डीसी को हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले ज्ञापन सौंपने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed