फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Explained natural farming techniques

Rewari News: प्राकृतिक खेती की तकनीक बताई

Sun, 12 Jan 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Explained natural farming techniques
फोटो: 20रेवाड़ी। धारूहेड़ा ​स्थित एग्रो फार्म का दौरा करते कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। स्थानीय एग्रो फार्म का निरीक्षण रविवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत ने अपनी पत्नी डॉ. आभा के साथ किया। फार्म पर विभाग के डायरेक्टर संजय यादव, कृषि रत्न अवार्डी किसान यशपाल खोला ने उनका स्वागत किया।

किसान क्लब रेवाड़ी के प्रधान कृषि रत्न अवार्डी किसान यशपाल खोला ने फार्म में हो रही प्राकृतिक खेती की तकनीक बताई। प्राकृतिक उत्पाद की मार्केटिंग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हम क्षेत्र में किसानों को गुरुकुल कुरुक्षेत्र व कृषि महाविद्यालय बावल और अन्य कृषि संस्थानों के सहयोग से प्राकृतिक कृषि पद्धति से काम करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला बागवानी अधिकारी मनदीप यादव ने क्षेत्र के किसानों, फार्म व क्लब की विभिन्न कृषि सम्बन्धी प्रक्रियाओं के बारे जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कहा कि हम पूर्णतया अस्वस्थ हैं कि आप इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए सरकार आपके सदैव साथ रहेगी। आपके द्वारा धरातल पर किये जा रहे सार्थक प्रयास प्रदेश व देश के बड़े प्लेटफार्म पर चर्चा के विषय बने हुए है। जल्द इस क्षेत्र में बड़े उपहार किसानों को मिलेंगे। इस अवसर पर एचडीओ डॉ. रूपसिंह, क्लब मार्गदर्शन कमेटी सदस्य मास्टर बीर सिंह, धारुहेड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष धीरज कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, एग्री स्टूडेंट शुभम यादव, नितेश व धारुहेड़ा एग्रो फार्म की पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed