रेवाड़ी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए शहर स्थित मोती चौक व्यापार संगठन की कार्यकारिणी की बुधवार को बैठक हुई। प्रधान पुरुषोत्तम दास कोसली वाले ने कहा कि हमारा संगठन इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है।
जम्मू कश्मीर में निरंतर हालात सामान्य हो रहे थे। कश्मीर का पर्यटन फिर से जोर पकड़ रहा था। यह बात देश के दुश्मनों को सहन नहीं हुई। उन्होंने कायराना वारदात को अंजाम दिया। दुख की इस घड़ी में हमारा संगठन पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता है। सरकार से उम्मीद है कि आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को निकालने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में उपप्रधान अनिल अरनेजा, प्रेस सचिव दिनेश कपूर, पारूल डाटा, विनय बंसल, नरेंद्र यादव, अजय जुनेजा, दीपक रूस्तगी, राजकुमार, रामसिंह, विजय गुप्ता, जीतू सेठी, विनय सैनी, नारायण गुप्ता व साथियों ने सहयोग किया।