{"_id":"6a946dffdec960d84d0df1df","slug":"excitement-surrounds-the-state-level-half-marathon-60000-people-have-registered-rewari-news-c-198-1-rew1001-244565-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय हाफ मैराथन को लेकर उत्साह, 60 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय हाफ मैराथन को लेकर उत्साह, 60 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण
Sun, 30 Aug 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। छह सितंबर को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय हाॅफ मैराथन-2026 में शामिल होने के लिए अबतक 60 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। हाफ मैराथन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की जाएगी।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मैराथन से संबंधित तैयारियां की जा रही हैं। रेवाड़ी मैराथन को जन-आंदोलन का रूप देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं मैराथन में भाग लेने के साथ अपने परिवार और मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए यह मैराथन एक प्रभावी संदेश देगी। डीसी ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
10 किलोमीटर दौड़ के महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
प्रतिभागियों के लिए होंगी जरूरी सुविधाएं
डीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रतिभागियों के लिए फर्स्ट एड, पेयजल, मेडिकल सुविधा और रिफ्रेशमेंट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मैराथन मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
हॉफ मैराथन के लिए ऐसे करें पंजीकरण
डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि वे रेवाड़ी मैराथन में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण के दौरान प्रतिभागी को अपना नाम, माता या पिता का नाम, आयु, राज्य, जिला और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। पंजीकरण पोर्टल पर कंपनी के नाम का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। विभिन्न कंपनियों में कार्यरत कर्मचारी अपनी संबंधित कंपनी का नाम चुनकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।