फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ex-servicemen raised the demand to open a museum

Rewari News: पूर्व सैनिकों ने उठाई म्यूजियम खोलने मांग

Tue, 30 Dec 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen raised the demand to open a museum
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा के साथ समाधान शिविर में शिकायतें सुनीं। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने म्यूजियम खोलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिविर में रामपुरा में बिजली की तार बदलवाने को लेकर आई शिकायत पर बिजली विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव मोहदीनपुर में निर्माणाधीन हेल्थ केयर सेंटर से बिजली की लाइन हटवाने और बीपीएल कॉलोनी में लाइट लगवाने की शिकायत पर संबंधित विभाग को उचित संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव लिसान में पेयजल सप्लाई घर तक न आने पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने को कहा। गांव साल्हावास में पेयजल की समस्या आई। गांव पाली में अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर डीसी ने जिला नगर योजनाकार के अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने म्यूजियम खोलने सहित अन्य मांगे रखी, जिस पर डीसी अभिषेक मीणा ने नियमानुसार म्यूजियम खोलने सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। पूर्व सैनिकों की अन्य मांगों पर भी उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, फैमली आईडी, अवैध कब्जा व पुलिस संबंधित आई शिकायतें आईं। विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। हर नागरिक को सरकारी सेवाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो इस उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है।



अब तक कुल 4597 शिकायतें प्राप्त हुईं

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर समाधान शिविर में आ रहे हैं और जिला प्रशासन समस्याओं के निदान को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। आमजन की समस्याओं को लेकर जिला के अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं और साथ में समस्या की वर्तमान स्थिति भी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। डीसी ने बताया कि समाधान शिविर में अब तक कुल 4597 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 3840 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है और लंबित 123 शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed