फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Everyone's wishes are fulfilled in Baba's court: Dinesh

बाबा के दरबार में पूरी होती हैं सबकी मुरादें : दिनेश

Sun, 29 Dec 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 29 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Everyone's wishes are fulfilled in Baba's court: Dinesh
फोटो : 05हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में पंजाबी धर्मशाला में कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से बाबा श्याम पर आधारित कार्यक्रम पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इस दौरान श्याम बाबा की महिमा बताई गई। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि श्याम बाबा के दरबार में बिना मांगें सबकी मुरादें पूरी होती हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम दीवाना मंडल के प्रधान मनोज यादव, नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष निशांत यादव, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार जलवा रहे। दिनेश कपूर ने कहा कि श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि जो भी सच्चे मन से श्याम बाबा की शरण में आएगा, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के जिला प्रधान दीपेश भार्गव, श्याम प्रेमी दिनेश गोयल, सीएल सोनी, डॉ. बलबीर अग्रवाल, अरुण गुप्ता ने बाबा श्याम की महिमा बताई। इस मौके पर निशा सीकरी, मधु गुप्ता, सरोज भारद्वाज, लता शर्मा, डॉ. सपना यादव ने संबोधित किया। विनोद शर्मा ने साधकों को योग निद्रा का आनंद दिलाया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए एम्स संघर्ष समिति के प्रधान कैलाश, राजेंद्र गेरा, सुनीता, प्राचार्य ओमवीर शास्त्री को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर देवेंद्र कुमार, सुनीता, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, राजेंद्र यादव, कपिल कपूर, बिल्लू लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed