फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Everyone will get benefit of public welfare schemes from Sankalp Yatra: Asim

संकल्प यात्रा से सभी को मिलेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : असीम

Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Everyone will get benefit of public welfare schemes from Sankalp Yatra: Asim
रेवाड़ी के लघु सचिवालय स्थित सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी असीम कुमार अध
रेवाड़ी। निदेशक नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार और विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी असीम कुमार शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकसित संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं को वंचित और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला में प्रत्येक गांव और वार्ड स्तर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित जागरूकता वाहन एक दिन में दो गांवों को कवर करते हुए नागरिकों को जागरूक करेंगे। यह संकल्प यात्रा जिला के सभी शहर, गांवों, कस्बों और वार्डों में जाएगी। उन्होंने संकल्प यात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां व प्रबंध समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पोर्टल पर अपलोड करें यात्रा की प्रतिदिन की रिपोर्ट

निदेशक असीम कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस यात्रा का लाभ देश और प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान पात्र व संभावित लोगों के नामांकन की प्रक्रिया ऑन द स्पॉट पूरी की जाएगी। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed