{"_id":"62b8a0d192997600e320882c","slug":"every-person-has-to-come-forward-to-curb-drug-addiction-dc-rewari-news-rtk6506669197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे पर अंकुश लगाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे पर अंकुश लगाने के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा : डीसी
विज्ञापन
अहीर कॉलेज में नशा न करने की शपथ लेते कैडेट्स।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से ‘नशे से आजादी’ पखवाड़ा के तहत आमजन को नशीले पदार्थों और दवाइयों का नशे के रूप में प्रयोग के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान डीसी ने बताया कि वर्तमान एवं भविष्य की पीढ़ियों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो द्वारा एनसीबी हरियाणा की वेबसाइट पर जाकर स्वयं ई-प्रतिज्ञा सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा करने से युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। इसे रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। इस पर अंकुश लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वेबसाइट के माध्यम से भी नशे के दुष्परिणामों बारे में बताया जा रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो विभाग देश की प्रमुख दवा कानून प्रवर्तन एजेंसी देश को नशीली दवाओं के खतरे से मुक्त करने के लिए प्रयास कर रही है। इसे दवाओं के दुष्प्रभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। उन्होंने बताया कि नशे से आजादी पखवाड़ा अभियान के दौरान नशे पर पूर्ण लगाम लगाने के लिए नशे के अवैध कारोबार, परिवहन, व्यापार में संलिप्त अपराधियों को चिह्नित कर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।
जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी प्रत्येक कॉलोनी, सेक्टर, मोहल्ला इत्यादि में जाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक कर रहे हैं। जिला व पुलिस प्रशासन का मकसद रेवाड़ी जिले को नशा मुक्त बनाना है। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ ‘हिट रेवाड़ी, फिट रेवाड़ी’ कार्यक्रम आयोजित
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर रिदम आर्ट क्रू ने शहर के सेक्टर चार में ‘हिट रेवाड़ी, फिट रेवाड़ी’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें काफी लोग शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा पदाधिकारी अशोक मुदगिल रहे। रिदम आर्ट क्रू के निदेशक कमल मेहरा ने कहा कि संस्था की ओर से प्रत्येक रविवार को सेक्टर 4 के पार्क में निशुल्क एरोबिक्स क्रियाएं कराई जाएंगी। यह कार्यक्रम ‘हिट रेवाड़ी, फिट रेवाड़ी’ के नाम से होगा। इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी नितिन गुप्ता, अजीत, रतन सिंह, अनिल, गब्बा, अविनाश, शालिनी, गोला, रंजनी, संजीव दुआ आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
कैडेट्स ने नशा नहीं करने की शपथ ली
रेवाड़ी। जिला पुलिस की तरफ से आयोजित नशा मुक्त हरियाणा पखवाड़ा के तहत रविवार को भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी की तरफ से अहीर कॉलेज में 250 कैडेट्स ने नशा नहीं करने की शपथ ली।
इस दौरान कमांडेंट ऑफिसर कर्नल दिनेश ढींगरा ने कहा कि नशा की लत से हमें अपने बच्चों को बचाना बेहद जरूरी है। युवा पीढ़ी इस गर्त की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नशा की लत का शिकार व्यक्ति न केवल खुद का शारीरिक तौर पर नुकसान करता है, अपितु वह समाज में अपना मान-सम्मान भी खो देता है।
ट्रैफिक थाना प्रभारी एवं भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने कहा कि खेलों में जीवन को उतारिए फिर हम इन व्यसनों से पूरी तरह से दूर हो जाएंगे। कार्यक्रम में 250 एनएसीसी कैडेट्स ने नशा नहीं करने की शपथ ली। इस मौके पर सूबेदार मेजर सुशील कुमार, नायब सूबेदार विजय सिंह, शहर ट्रैफिक इंचार्ज बहादुर सिंह, भाड़ावास चौकी इंचार्ज एएसआई अरविंद मौजूद रहे। संवाद
‘नशा से आजादी’ पखवाड़ा के तहत निकाली जागरूकता रैली
धारूहेड़ा। नशा से आजादी पखवाड़ा के ही तहत सामाजिक संगठन हिंदू युवा वाहिनी, शिवसेना सहित वार्ड पार्षदों की संयुक्त अगुवाई में धारूहेड़ा में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को डीएसपी अमित भाटिया और नपा उपचेयरमैन अजय जांगड़ा ने रवाना किया। रैली भगत सिंह चौक से शुरू होकर सेक्टर छह स्थित पुलिस थाना के पास जाकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर डीएसपी ने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से इस बुराई को समूल नष्ट किया जा रहा है। इसलिए नशा बिकने से संबंधित जानकारी पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर दें। सेक्टर-6 थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने आमजन से नशे से दूर रहने अपील की। कार्यक्रम में पार्षद देवेंद्र शर्मा, पार्षद धर्मवीर, पार्षद नानक, सुभाष शर्मा, राजेश सैनी, लाला राजपूत, सुनील जोधा, रोकी यादव, प्रवीण सारसर, विक्रम यादव, मोहित सारसर, रजत शर्मा, राज प्रजापति, मोनू राजपुत, मोहित प्रजापति, अश्विन राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद