फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Every Hindu family needs an active member: Rajkumar Yadav

प्रत्येक हिंदू परिवार से एक सक्रिय सदस्य की दरकार : राजकुमार यादव

Wed, 27 Aug 2025 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Every Hindu family needs an active member: Rajkumar Yadav
फोटो: 26रेवाड़ी। धारूहेड़ा के सेक्टर-4 ​स्थित ​शिव मंदिर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम मे
धारूहेड़ा। कस्बे में विश्व हिंदू परिषद ने धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-4 स्थित शिव मंदिर में नगर अध्यक्ष जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विभाग मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को विहिप का सक्रिय सदस्य के रूप में जरूर जुड़ना चाहिए ताकि सनातन वैदिक धर्म की विचारधारा को ओर बल मिल सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन जिला टोली सदस्य देवेन्द्र देवासी ने किया। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भिवानी विभाग मंत्री राजकुमार यादव मुख्यातिथि व जिला अध्यक्ष नरेन्द्र जोशी की मुख्य वक्ता के रूप में विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन

नरेन्द्र जोशी ने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना पूज्य संतों के मार्गदर्शन में मुंबई के संदीपनी आश्रम में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप स्थापना का उद्देश्य अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को स्थायित्व देना व संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि हम सबको अपनी संस्कृति व परंपराओं को समझना होगा। अपनी संस्कृति व विचारों में वृद्धि करना हमारा कार्य है।

विभाग मंत्री राजकुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा है कि विश्व में रहने वाला प्रत्येक हिंदू विश्व हिंदू परिषद का स्वतः सदस्य है चाहे वह विहिप के संपर्क में है या नहीं है। विश्व में हिन्दुओं के हितों की चिंता करने वाला विश्व का सबसे बड़ा संग़ठन विश्व हिंदू परिषद है। कार्यक्रम में धर्मपाल श्योरान आरडब्ल्यूए उप प्रधान सेक्टर-4 की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed