फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even in 24 years, the responsible people could not make the 600 meter road from Prajapati Mohalla to Diet.

Rewari News: 24 सालों में भी जिम्मेदार नहीं बना पाए प्रजापति मोहल्ला से डायट तक 600 मीटर की सड़क

Tue, 02 Dec 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Even in 24 years, the responsible people could not make the 600 meter road from Prajapati Mohalla to Diet.
फोटो संख्या:-51 मोहल्ला प्रजापत में टूटा पड़ा मार्ग---संवाद
महेंद्रगढ़। 15 से अधिक गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को जोड़ने वाला मोहल्ला प्रजापति का 600 मीटर लंबा बदहाल मार्ग जर्जर अवस्था में है। मोहल्ला प्रजापत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक 600 मीटर मार्ग पर गहरे गड्ढे जलभराव से हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग 24 वर्ष पहले बनाया गया था जिसके बाद नपा के जिम्मेदारों ने इसकी सुध ही नहीं ली। अब नगरपालिका इस मार्ग पर रोड़िया तो डाल दी लेकिन अब तक यह मार्ग नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन

पिछले दो महीने पहले नपा द्वारा इस मार्ग पर पुरानी टाइल लगानी आरंभ कर दी थी लेकिन मोहल्लावासियों ने पुरानी टाइलों को नहीं लगवाने दिया। मोहल्ला वासियों का कहना है कि इस मार्ग पर नई टाइल लगाई जाए। दोहान के पास तो इस मार्ग का बुरा हाल है। जगह-जगह पर गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जब यहां से स्कूल की बसें सहित अनेक साधन गुजरते हैं तो धूल घरों और दुकानाें में चली जाती है। इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरपालिका की ओर से शीघ्र ही इस मार्ग का निर्माण करवाना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो।
-बलबीर प्रजापत, दुकानदार
--------------
मोहल्ला प्रजापत से डायट तक 600 मीटर मार्ग का टुकड़ा अधूरा छोड़ दिया। गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से अनेक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। -डॉ. रोहतास, दुकानदार

--------------
- वर्जन
इस समय शहर में अनेक सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इस सड़क मार्ग का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह सड़क इंटरलॉकिंग टायलों से बनाया जाएगा। दो माह पूर्व काम शुरू किया गया था लेकिन बीच में कुछ खामियों के चलते काम बंद करा दिया था लेकिन अब जल्द ही इस मार्ग का काम शुरू कराया जाएगा। -रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:-51 मोहल्ला प्रजापत में टूटा पड़ा मार्ग---संवाद

फोटो संख्या:-51 मोहल्ला प्रजापत में टूटा पड़ा मार्ग---संवाद

फोटो संख्या:-51 मोहल्ला प्रजापत में टूटा पड़ा मार्ग---संवाद

फोटो संख्या:-51 मोहल्ला प्रजापत में टूटा पड़ा मार्ग---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed