फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Even after two months, the bodies of two girls and a young man could not be identified

Rewari News: दो माह बाद भी दो युवतियों व युवक के शव की नहीं हो पाई पहचान

Sun, 22 Jan 2023 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Even after two months, the bodies of two girls and a young man could not be identified
रेवाड़ी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर मिले चार अज्ञात शवों में से दो महिलाओं व युवक के शवों की पहचान नहीं हो सकी हैं। इनकी अज्ञात लोगों की हत्या भी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई हैं। ऐसे में अब लोगों को डर लगने लगा है। तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस जिले में न तो अपराधों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है और न ही शवों की पहचान करा पाई है। वहीं, बदमाश कभी हत्या तो लूटपाट की वारदात केे अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस 24 घंटे गश्त करने का दावा करती है, लेकिन जिस तरह से बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की गश्त पर ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिसंबर से जनवरी के दौरान बदमाशों द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अलग-अलग स्थानों पर दो युवतियों सहित चार लोगों के शवों को फेंक चुके हैं। वहीं, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित पुलिस विभाग न तो अज्ञात शवों की पहचान करा पाया है और न ही हत्या के कारणों एवं हत्यारों का सुराग लगा पाया है। ऐसे में लोग जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाने लगे हैं।
विज्ञापन

यहां मिल चुके हैं शव
नौ दिसंबर 2022 : जिले के गांव सुलखा में एक युवती की लाश मिली थी। उसके चेहरे को बुरी तरह पत्थरों से कुचला हुआ था। युवती की भी हत्या कर खेत में शव लाकर फेंका गया था। युवती की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। रामपुरा थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिसंबर 2022 : जिले के गांव टांकड़ी की पहाड़ी की खाई में एक नर कंकाल मिला था। इसकी भी शिनाख्त नहीं हुई है। एक गीदड़ द्वारा कंकाल के एक हाथ को ले जाते हुए देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस के अनुसार, पहली नजर में लाश 20 से 22 वर्षीय युवक का लग रहा था।
14 दिसंबर 2022 : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास गांव के समीप एक होटल के पीछे खेत में बैग पड़ा मिल, जिसमें से बदबू आ रही थी। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस की एक टीम मौके पहुंची। पुलिस को खेत में पड़े एक बैग में करीब 32 से 33 वर्ष आयु की महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला था। सूटकेस बैग में रखे इस शव को कुत्ते नोच रहे थे। इस महिला की भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई।
5 जनवरी : बावल औद्योगिक क्षेत्र में एक ढाबे के पास एक व्यक्ति का शव मिला। उस समय यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस व्यक्ति की मौत ठंड लगने की वजह से हुई। पुलिस के मुताबिक इस शव की भी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजहों का पता चल पाएगा।

14 जनवरी: दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित साहबी पुल के समीप शनिवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला था। गले में चेन बांध कर शव को पेड से लटकाया गया था। रोड से महज 10 फूट दूर ही पेड़ से लटकाया गया था शव
--
वर्जन
पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। शवों की पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं। सभी मामलों में पुलिस की टीम कार्य कर रही है।
-सुभाष चंद्र, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed