फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Estimates are being prepared for the renovation of three more sports complexes.

Rewari News: तीन और खेल परिसरों के जीर्णोद्धार के लिए तैयार हो रहा एस्टीमेट

Thu, 29 Jan 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Estimates are being prepared for the renovation of three more sports complexes.
रेवाड़ी। जिले के तीन और खेल परिसरों के जीर्णोद्धार की तैयारी शुरू कर दी गई है। धारूहेड़ा राजीव गांधी खेल परिसर, बावल मिनी स्टेडियम और नेहरूगढ़ खेल स्टेडियम की मरम्मत की जाएगी। खेल विभाग तीनों खेल परिसरों की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट तैयार करवा रहा है। एस्टीमेट तैयार होते ही इसे मंजूरी के लिए खेल विभाग निदेशालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अभी 4 राजीव गांधी खेल परिसरों की मरम्मत का काम चल रहा है। इनमें कोसली, आशियाकी पांचौर, मनेठी व गुरावड़ा शामिल हैं। इन खेल परिसरों में ट्रैक, बिजली, पानी, चहारदीवारी, बिल्डिंग में प्लास्टर के साथ जर्जर दरवाजे व खिड़कियों को सुधारा जा रहा है।
विज्ञापन

अगले दो माह में यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। काम पूरा होने पर इन स्टेडियमों में हाई-मास्ट लाइट भी लगेगी। अब धारूहेड़ा, बावल और नेहरूगढ़ खेल परिसरों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारूहेड़ा स्टेडियम बदहाल पड़ा हुआ है। स्टेडियम में ट्रैक नहीं है। बिल्डिंग भी पूरी जर्जर है। दरवाजे और खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। इसी तरह बड़े-बड़े झाड़-झंखाड़ उग आए हैं।
धारूहेड़ा में कोच भी नहीं है। यह स्टेडियम औद्योगिक क्षेत्र में बना है। इस वजह से वहां खिलाड़ी भी नहीं जाते हैं। खेल परिसर की मरम्मत के साथ कोच नियुक्ति की मांग उठती रही है।
यहां कुछ दिन कोच लगाए भी गए लेकिन अब फिर लंबे समय से नहीं है। ऐसे में धारूहेड़ा क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलों के अभ्यास के लिए रेवाड़ी आना पड़ता है।



--------------

मरम्मत हो तो और मिलें बेहतर सुविधाएं


बावल मिनी स्टेडियम की भी हालत खराब है। यहां खो-खो कोच की नियुक्ति है। खो-खो सेंटर भी अच्छा चल रहा है लेकिन स्टेडियम की मरम्मत हो तो खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधा मिल सकती हैं। इसी तरह नेहरूगढ़ खेल परिसर में सुविधाओं की कमी है। पिछले दिनों ग्रामीणों की मांग पर यहां प्रशिक्षक की तैनाती हो गई लेकिन स्टेडियम की हालत खराब है। इसके चलते खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ती है। बजट मिलता है तो इनकी दशा को सुधारने के साथ ही लाइटें भी लगेंगी। इससे खिलाड़ी बेहतर तरीके से प्रैक्टिस कर पाएंगे। रात के समय भी अभ्यास किया जा सकता है।




-



वर्जन



तीन और खेल परिसरों की मरम्मत के लिए ऐस्टीमेट बनवाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से एस्टीमेट मिलते ही उसे मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा। अभी 4 राजीव गांधी खेल परिसरों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था।-ममता देवी, कार्यवाहक डीएसओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed