{"_id":"69e524d03103e0645f082057","slug":"estimated-schedule-for-undergraduate-admissions-released-before-results-rewari-news-c-198-1-fth1001-237051-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परिणाम से पहले स्नातक में दाखिले का अनुमानित शेड्यूल हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परिणाम से पहले स्नातक में दाखिले का अनुमानित शेड्यूल हुआ जारी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई की 12वीं परीक्षा का परिणाम आने से पहले ही महाविद्यालयों ने स्नातक कक्षाओं के लिए अनुमानित प्रवेश शेड्यूल जारी कर दिया है। अनुमानित प्रवेश शेड्यूल के अनुसार इस बार कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी।
इसके लिए सभी महाविद्यालयों को पहले अपनी सीटों व अन्य जरूरी जानकारी को पोर्टल पर अपडेट करना होगा। वहीं हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई के 12वीं के परिणाम मई के पहले सप्ताह में आने की संभावना जताई जा रही है।
पिछले वर्ष जहां आवेदन प्रक्रिया 17 मई से शुरू हुई थी वहीं इस बार करीब 10 दिन पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे विद्यार्थियों को समय पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
जिले में 11 सरकारी महाविद्यालयों के अलावा एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में भी दाखिले की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सरकारी कॉलेजों में सीटों की बात करें तो बीए प्रथम वर्ष में 3360, बीएससी (फिजिकल साइंस) में 940 और बीकॉम प्रथम वर्ष में 1080 सीटें उपलब्ध हैं।