फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Environment and Pollution Committee expressed displeasure over the working style of the officials

Rewari News: अधिकारियों की कार्यशैली पर पर्यावरण एवं प्रदूषण समिति ने जताई नाराजगी

Fri, 13 Feb 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Environment and Pollution Committee expressed displeasure over the working style of the officials
रेवाड़ी। ऐतिहासिक धरोहर बड़ा तालाब का निरीक्षण करते रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक
रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण समिति ने शुक्रवार को रेवाड़ी के ऐतिहासिक धरोहरों और एसटीपी की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्षता रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की, जबकि सदस्य के रूप में विधायक घनश्याम अरोड़ा और रामकुमार कश्यप मौजूद थे।
समिति ने शहर के बड़ा तालाब पर फैली गंदगी, दूषित पानी और अव्यवस्थाओं से नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तीन माह के भीतर सुधार करने के आदेश दिए।
समिति ने नसियाजी रोड स्थित एसटीपी का निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि एसटीपी की कंपोस्ट खाद की गुणवत्ता जांच के बाद ही किसानों को वितरित की जाए। इसके पहले समिति ने लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के उपायों की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में बार माल्ट खलियावास फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी का सही उपचार और सैंपलिंग के निर्देश दिए गए। मसानी बैराज के पानी का नमूना लेकर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट कमेटी को प्रस्तुत करने का आदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने बड़ा तालाब की सफाई कर उसमें स्वच्छ जल भरने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही तालाब की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के लिए मौके पर चार स्थायी सफाई कर्मचारी तैनात करने के आदेश भी दिए गए।
समिति के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि तीन महीने बाद दोबारा औचक निरीक्षण किया जाएगा और यदि उस समय भी खामियां पाई गईं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, समिति ने ऐतिहासिक बड़ा तालाब, सोलहराही तालाब, नसियाजी रोड पर एसटीपी, रामसिंहपुरा की डंपिंग साइट, बार माल्ट प्लांट और गांव कापड़ीवास में पशुपति मिल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उपायुक्त अभिषेक मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार, जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश अहलावत और समिति के कमेटी ऑफिसर सुनील नैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed